Petrol Diesel Prices: कहीं महंगा, तो कहीं सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर में क्या है नई कीमत?

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Petrol Diesel Prices: सरकारी तेल कम्पनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल डीजल (Petrol-Diesel) के दाम जारी कर देती है. प्रीतिदन की तरह आज के लिए भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के दाम जारी कर दिए है. ग्‍लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में फिर से हल्की तेजी देखने को मिल रही है. गुरुवार की सुबह 6 बजे ब्रेंट क्रूड 82.30 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है.
इस बीच देश में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं. सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, आंध्रा प्रदेश, असम, बिहार और छत्तीसगढ़ सहित कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं. जबकि, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक और तेलंगाना में ईंधन की कीमतें घटी हैं. आइये जानते हैं अन्य प्रमुख शहरों में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट.
चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत
– दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये, जबकि डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये, जबकि डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये, जबकि डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये, जबकि डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
इन शहरों में कितने बदले दाम
– नोएडा में पेट्रोल 96.76 रुपये, जबकि डीजल 89.93 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– गाजियाबाद में 96.58 रुपये, जबकि डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– लखनऊ में पेट्रोल 96.62 रुपये, जबकि डीजल 89.81 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये, जबकि डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
ये भी पढ़े: Gold Silver Price Today: मार्च के पहले दिन सोने के भाव स्थिर, चांदी के भाव में उछाल; जानिए आज का रेट
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version