Petrol Diesel Prices: गुजरात-झारखण्ड में महंगा, तो यूपी में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर में क्या है नई कीमत?

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Petrol Diesel Prices: सरकारी तेल कम्पनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल डीजल (Petrol-Diesel) के दाम जारी कर देती है. प्रीतिदन की तरह आज के लिए भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के दाम जारी कर दिए है. ग्‍लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़त नजर आ रही है. रविवार सुबह करीब 7 बजे WTI क्रूड बढ़कर 79.97 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है. वहीं, ब्रेंट क्रू़ड 83.55 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है. देश में तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं.
तेल मार्केटिंग कंपनियों के मुताबिक, महाराष्ट्र में आज पेट्रोल की कीमत में 65 पैसे और डीजल में 63 पैसे की गिरावट है. UP में पेट्रोल 38 और डीजल 36 पैसे सस्ता हो गया है. प. बंगाल, MP, बिहार और हिमाचल प्रदेश में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में गिरावट हुई है. दूसरी ओर, गुजरात, झारखण्ड, असम और अरुणाचल प्रदेश में पेट्रोल-डीजल के दाम में तेजी दिख रही है.
चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत
– दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये, जबकि डीजल 90.08 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये, जबकि डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर  बिक रहा है.
– कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये, जबकि डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर  बिक रहा है.
– चेन्नई में पेट्रोल 102.74 रुपये, जबकि डीजल 94.33 रुपये प्रति लीटर  बिक रहा है.
इन शहरों में भी नए भाव जारी
– नोएडा में पेट्रोल 96.92 रुपये, जबकि डीजल 90.08 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– गाजियाबाद में 96.26 रुपये, जबकि डीजल 89.45 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– लखनऊ में पेट्रोल 96.43 रुपये, जबकि डीजल 89.63 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– पटना में पेट्रोल 107.76 रुपये, जबकि डीजल 94.52 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये, जबकि डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
Latest News

HPV वैक्सीन से सर्वाइकल कैंसर को खत्म करने वाला पहला देश बनेगा ऑस्ट्रेलिया, भारत ने भी शुरू किया अभियान

Health Tips: दुनियाभर में महिलाओं में होने वाली गंभीर बीमारी सर्वाइकल कैंसर को अब खत्म करने की दिशा में...

More Articles Like This

Exit mobile version