Petrol Diesel Prices: कहीं महंगा, तो कहीं सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, यहां चेक करें लेटेस्ट रेट

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Petrol Diesel Prices: सरकारी तेल कम्पनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल डीजल (Petrol-Diesel) के दाम जारी कर देती है. प्रतिदिन की तरह आज के लिए भी तेल कम्पनियों ने पेट्रोल डीजल के दाम जारी कर दिए है. ग्लोबाल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं है. रविवार सुबह करीब 7 बजे WTI क्रूड 86.91 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है. वहीं, ब्रेंट क्रू़ड 91.17 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है. देश में तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं.
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल, जबकि डीजल 48 पैसे सस्ता हो गया है. पश्चिम बंगाल में पेट्रोल 42 और डीजल 39 पैसे सस्ता हो गया है. इसी तरह उत्तर प्रदेश में पेट्रोल के दाम 28 पैसे और डीजल में 32 पैसे की गिरावट है. राजस्थान, झारखण्ड और बिहार में पेट्रोल-डीजल के दाम गिरावट हुई है. जम्मू-कश्मीर व आंध्र प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कीमत में हल्की बढ़त दिख रही है.

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

– दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये, जबकि डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये, जबकि डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपये, जबकि डीजल 90.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये, जबकि डीजल 94.34 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

इन शहरों में कितने बदले दाम

– नोएडा में पेट्रोल 94.94 रुपये, जबकि डीजल 88.08 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– गाजियाबाद में 94.65 रुपये, जबकि डीजल 87.75 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– लखनऊ में पेट्रोल 94.53 रुपये, जबकि डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– पटना में पेट्रोल 106.06 रुपये, जबकि डीजल 92.87 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये, जबकि डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
Latest News

01 March 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

01 March 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा...

More Articles Like This

Exit mobile version