BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा की फॉर्च्यूनर कार बनारस से बरामद, दिल्ली से हुई थी चोरी

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

JP Nadda News: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की टोयोटा फॉर्च्यूनर दक्षिणी दिल्ली में 19 मार्च को चोरी हो गई थी. जिसके बाद से ड्राइवर की शिकायत पर तुरंत एफआईआर दर्ज की गई और जांच शुरू हुई. वहीं, आज पुलिस ने जेपी नड्डा के कार को बनारस से बरामद किया है.

जानिए पूरा मामला

दरअसल, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्‍नी के नाम पर रजिस्‍टर्ड टोयोटा फॉर्च्यूनर दक्षिणी दिल्ली में चोरी हो गई थी. पुलिस ने बताया कि यह घटना 19 मार्च को हुई. पुलिस के मुताबिक, कार ड्राइवर जोगिंदर ने सफेद फॉर्च्यूनर को गोविंदपुरी के एक सर्विस सेंटर में छोड़ दिया था. वह कुछ देर के लिए घर गया, लेकिन वापस आने पर उसने पाया कि कार गायब है. उसकी शिकायत पर तुरंत एफआईआर दर्ज की गई और जांच शुरू की थी. वहीं, आज पुुलिस ने कार को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

डिमांड पर चुराई थी कार

जेपी नड्डा की फॉर्च्यूनर कार 19 मार्च को दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके से चोरी हुई थी. जानकारी के मुताबिक, आरोपी क्रेटा से कार चोरी करने आए थे. बड़कल ले जाकर इन्होंने कार की नंबर प्लेट बदली. फिर ये अलीगढ़, लखीमपुर खीरी, बरेली, सीतापुर और लखनऊ होते हुए बनारस पहुंचे. कार को नागालैंड भेजने की फिराक में थे. डिमांड पर कार चुराई थी. इस पूरे मामले में पुलिस ने बड़कल के रहने वाले शाहिद और शिवांग त्रिपाठी को गिरफ्तार किया है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version