Petrol Diesel Prices: गुजरात-एमपी में सस्ता, तो महाराष्ट्र में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर में क्या है नई कीमत?

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Petrol Diesel Prices: सरकारी तेल कम्पनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल डीजल (Petrol-Diesel) के दाम जारी कर देती है. प्रीतिदन की तरह आज के लिए भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के दाम जारी कर दिए है. ग्‍लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में आज गिरावट नजर आ रही है. मंगलवार सुबह करीब 6 बजे WTI क्रूड लगभग सपाट रहते हुए 70.94 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है. वहीं, ब्रेंट क्रू़ड 2.64 डॉलर की गिरावट के साथ 76.12 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है.
गुजरात में पेट्रोल, और डीजल की कीमत में 56 पैसे की गिरावट आई है. एमपी में पेट्रोल 30 और डीजल 28 पैसे सस्ते हुए हैं. इसके अलावा किसी राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कीमत में कटौती नहीं हुई है. दूसरी ओर, महाराष्ट्र में पेट्रोल-डीजल 52 पैसे महंगा हो गया है. पंजाब में पेट्रोल 22 और डीजल 21 पैसे महंगा हुआ है.
चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
– दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये, जबकि डीजल 90.08 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये, जबकि डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये, जबकि डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– चेन्नई में पेट्रोल 102.73 रुपये, जबकि डीजल 94.33 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
इन शहरों में कितने बदले दाम
– नोएडा में पेट्रोल 96.58 रुपये, जबकि डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– गाजियाबाद में 96.58 रुपये, जबकि डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये, जबकि डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये, जबकि डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये, जबकि डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
Latest News

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: CM योगी बोले- धरती पर जगह नहीं मिलेगी बेटियों की सुरक्षा में सेंध लगाने वालों को

CM Yogi: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित रोजगार महाकुंभ 2026 को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

More Articles Like This

Exit mobile version