Petrol Diesel Prices: गुजरात-छत्तीसगढ़ में महंगा, तो एमपी-राजस्थान सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर में क्या है नई कीमत?

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Petrol Diesel Prices: सरकारी तेल कम्पनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल डीजल (Petrol-Diesel) के दाम जारी कर देती है. प्रीतिदन की तरह आज के लिए भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के दाम जारी कर दिए है. ग्‍लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें सपाट नजर आ रही है. बुधवार सुबह करीब 6 बजे WTI क्रूड लगभग सपाट रहते हुए 72.29 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है. वहीं, ब्रेंट क्रू़ड 77.60 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है. देश में तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं. भारत में हर सुबह 6 बजे ईंधन के दामों में संशोधन किया जाता है. जून 2017 से पहले कीमतों में संशोधन हर 15 दिन के बाद किया जाता था.

गुजरात में पेट्रोल और डीजल 78 पैसे महंगा हुआ है. छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 60 और डीजल 59 पैसे महंगा हो गया है. मध्य प्रदेश राजस्थान, बिहार और पश्चिम बंगाल में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी नजर आ रही है. महाराष्ट्र में पेट्रोल 34 पैसे और डीजल 33 पैसे सस्ता हुआ है. झारखण्ड में पेट्रोल और डीजल 28 पैसे सस्ता हुआ है. इनके अलावा केरल, गोवा और असम में भी पेट्रोल-डीजल की कीमत में गिरावट है.

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
– दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये, जबकि डीजल 90.08 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये, जबकि डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये, जबकि डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– चेन्नई में पेट्रोल 102.86 रुपये, जबकि डीजल 94.46 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

इन शहरों में कितने बदले दाम
– नोएडा में पेट्रोल 96.59 रुपये, जबकि डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– गाजियाबाद में 96.58 रुपये, जबकि डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये, जबकि डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– पटना में पेट्रोल 107.54 रुपये, जबकि डीजल 94.32 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये, जबकि डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

ये भी पढ़े: Stock Market: बुधवार को कैसे खुला शेयर बाजार? जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version