Petrol Diesel Prices: कहीं सस्ता, तो कहीं महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर में क्या है नई कीमत?

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Petrol Diesel Prices: सरकारी तेल कम्पनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल डीजल (Petrol-Diesel) के दाम जारी कर देती है. प्रीतिदन की तरह आज के लिए भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के दाम जारी कर दिए है. ग्‍लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी नजर आ रही है. रविवार सुबह करीब 7 बजे WTI क्रूड बढ़कर 76.84 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है. वहीं, ब्रेंट क्रू़ड 82.19 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है. देश में तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं.
पश्चिम बंगाल में पेट्रोल की कीमत में 44 पैसे और डीजल में 41 पैसे की गिरावट है. MP में पेट्रोल 30 और डीजल 28 पैसे सस्ता हो गया है. हरियाणा, गुजरात और छत्तीसगढ़ में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरावट दिख रही है. दूसरी ओर हिमाचल में पेट्रोल 26 पैसे और डीजल 25 पैसे महंगा हो गया है. महाराष्ट्र और केरल में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में वृद्धि हुई है.
चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
– दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये, जबकि डीजल 90.08 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये, जबकि डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये, जबकि डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये, जबकि डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
इन शहरों में भी नए भाव जारी
– नोएडा में पेट्रोल 96.58 रुपये, जबकि डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– गाजियाबाद में 96.58 रुपये, जबकि डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– लखनऊ में पेट्रोल 96.58 रुपये, जबकि डीजल 89.77 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– पटना में पेट्रोल 107.80 रुपये, जबकि डीजल 94.56 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये, जबकि डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
Latest News

India API Market: वित्त वर्ष 28 में 5-7% बढ़ सकता है भारत का एपीआई मार्केट: Report

केयरएज रेटिंग्स के अनुसार भारत का एक्टिव फार्मास्यूटिकल इंग्रेडिएंट बाजार तेजी से बढ़ सकता है. कॉम्प्लेक्स API और सरकारी योजनाएं विकास का प्रमुख आधार होंगी.

More Articles Like This

Exit mobile version