Petrol Diesel Prices: पेट्रोल और डीजल के दाम जारी, जानें आपके शहर में क्या है नई कीमत?

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Petrol Diesel Prices: सरकारी तेल कम्पनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल डीजल (Petrol-Diesel) के दाम जारी कर देती है. प्रीतिदन की तरह आज के लिए भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के दाम जारी कर दिए है. ग्‍लोबल मार्केट में आज कच्चे तेल के दामों में मजबूती नहीं नजर आ रही है. बुधवार सुबह 6 बजे के करीब WTI क्रूड किसी तरह हरे निशान में रहते हुए 68.68 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है. वहीं, ब्रेंट क्रू़ड करीब 3 डॉलर लुढ़कर 73.24 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है.

आज अधिकांश राज्यों में पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है. हालांकि, महाराष्ट्र में पेट्रोल के दाम में 27 पैसे और डीजल में 24 पैसे की तेजी नजर आ रही है. इसके अलावा राजस्थान में भी पेट्रोल 17 और डीजल 15 पैसे महंगा हो गया है. झारखंड में भी कीमतों में तेजी दिख रही है. हरियाणा, कर्नाटक, केरल और पंजाब में पेट्रोल और डीजल के दामों में हल्की गिरावट आई है.

चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत
– दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये, जबकि डीजल 90.08 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये, जबकि डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये, जबकि डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– चेन्नई में पेट्रोल 102.80 रुपये, जबकि डीजल 94.40 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

इन शहरों में कितने बदले दाम
– नोएडा में पेट्रोल 97 रुपये, जबकि डीजल 90.14 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– गाजियाबाद में 96.58 रुपये, जबकि डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– लखनऊ में पेट्रोल 96.47 रुपये, जबकि डीजल 89.66 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये, जबकि डीजल 94.05 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये, जबकि डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

ये भी पढ़े: श्रीगिरिराजजी का दर्शन करने से प्रत्यक्ष भगवान के दर्शन का मिलता है फल: दिव्य मोरारी बापू

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version