Petrol Diesel Prices: हिमाचल, कर्नाटक में महंगा, तो बिहार, जम्मू-कश्मीर में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर में क्या है नई कीमत?

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Petrol Diesel Prices: सरकारी तेल कम्पनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल डीजल (Petrol-Diesel) के दाम जारी कर देती है. प्रीतिदन की तरह आज के लिए भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के दाम जारी कर दिए है. ग्‍लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर से उबाल आना शुरू हो गया है. शुक्रवार को WTI क्रूड एक फीसदी की तेजी के साथ 72.76 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ. वहीं, ब्रेंट क्रू़ड की क्लोजिंग 78.32 प्रति बैरल पर हुई. क्रूड में तेजी का असर पेट्रोल-डीजल के दामों पर ज्यादा देखने को नहीं मिल रहा है.
आंध्रा प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, मणिपुर, ओडिशा, तेलंगाना में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि हुई है जबकि बिहार, झारखंड, जम्मू-कश्मीर सहित कुछ राज्यों में ईंधन के दाम घटे हैं. आइये जानते हैं देश के 4 महानगरों और अन्य बड़े शहरों में कीमतें क्या हैं?
चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
– दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये, जबकि डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये, जबकि डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये, जबकि डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये, जबकि डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
इन शहरों में कितने बदले दाम
– नोएडा में पेट्रोल 96.64 रुपये, जबकि डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– गाजियाबाद में 96.58 रुपये, जबकि डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– लखनऊ में पेट्रोल 96.56 रुपये, जबकि डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– पटना में पेट्रोल 107.30 रुपये, जबकि डीजल 94.09 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
Latest News

Maruti Suzuki CSR Initiative: लखनऊ के सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज में शुरू हुई स्मार्ट फैक्ट्री लैब, छात्रों को मिलेगी हाईटेक ट्रेनिंग

मारुति सुजुकी इंडिया ने लखनऊ के सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज में स्मार्ट फैक्ट्री लैब शुरू की है. इस लैब में छात्रों को ऑटोमेशन, इंडस्ट्री 4.0 और IIOT जैसी आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण मिलेगा.

More Articles Like This

Exit mobile version