Petrol Diesel Prices: महाराष्ट्र-यूपी में महंगा, तो बिहार में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर में क्या है नई कीमत?

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Petrol Diesel Prices: सरकारी तेल कम्पनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल डीजल (Petrol-Diesel) के दाम जारी कर देती है. प्रीतिदन की तरह आज के लिए भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के दाम जारी कर दिए है. ग्‍लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बदलाव जारी है. बुधवार को WTI क्रूड 0.61% बढ़कर 78.03 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है. वहीं, ब्रेंट क्रू़ड 0.53% बढ़कर 82.38 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है. वहीं, तेल मार्केटिंग कंपनियों ने 13 मार्च को पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं.
तेल मार्केटिंग कंपनियों के मुताबिक, आज महाराष्ट्र में पेट्रोल की कीमत में 8 पैसे और डीजल में 6 पैसे की बढ़ोतरी हुई है. वहीं यूपी में पेट्रोल 15 पैसे महंगा हो गया है, जबकि डीजल के दाम में 16 पैसे का इजाफा हुआ है. राजस्थान में आज पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है. वहीं बिहार में पेट्रोल और डीजल की कीमत में क्रमश: 18 पैसे और 19 पैसे की गिरावट हुई है. एमपी में बुधवार को पेट्रोल 13 पैसे लो वहीं डीजल 12 पैसे महंगा हो गया है. इसके अलावा छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 5 पैसे और डीजल की कीमत में 4 पैसे की गिरावट आई है. हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और डीडल सस्ते हुए हैं. वहीं, आंध्र प्रदेश में भी पेट्रोल 62 पैसे और डीजल 56 पैसे महंगा हो गया है.
चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत
– दिल्ली में पेट्रोल 96.76 रुपये, जबकि डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– चेन्नई में पेट्रोल 102.86 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
इन शहरों में कितने बदले दाम
– नोएडा में पेट्रोल 96.76 रुपये और डीजल 89.93 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– गाजियाबाद में 96.58 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
ये भी पढ़े: Gold Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी की कीमत में आई उछाल; जानिए ताजा भाव
Latest News

Hariyali Teej 2026: पहली बार व्रत करने वाली महिलाएं कैसे करें पूजा, क्या है शुभ मुहूर्त और विधि

Hariyali Teej Puja Vidhi 2026: सावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को इस साल हरियाली तीज का पर्व...

More Articles Like This

Exit mobile version