आज सेमीकंडक्टर परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे PM मोदी, युवाओं को करेंगे संबोधित

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Narendra Modi Semiconductor Projects: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज वीडियो कान्फ्रेसिंग के जरिये ‘इंडियाज टेकेड चिप्स फार विकसित भारत’ कार्यक्रम में शामिल होंगे. इस दौरान वे गुजरात के धोलेरा विशेष निवेश क्षेत्र, और साणंद, असम के मोरीगांव में करीब 1.25 लाख करोड़ रुपये की तीन सेमीकंडक्टर परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे. इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री देशभर के युवाओं को भी संबोधित करेंगे.

युवाओं को शामिल होने का किया आग्रह

दरअसल, सेमीकंडक्टर्स का प्रमुख केंद्र बनने के भारत के प्रयासों में आज का दिन विशेष होगा. क्योंकि, इन परियोजनाओं से सेमीकंडक्टर ईको-सिस्टम दृढ़ होगा और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे. बता दें कि पीएम मोदी के इस कार्यक्रम में 60000 से अधिक संस्थानों के छात्रों की भागीदारी होगी. पीएम मोदी ने युवाओं को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आग्रह किया है.

पीएम मोदी की परिकल्पना

प्रधानमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी वंचित वर्गों के उद्यमियों को ऋण सहायता के लिए आउटरीच कार्यक्रम में भी बुधवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लेंगे. प्रधानमंत्री की परिकल्पना भारत को सेमीकंडक्टर की डिजाइन, विनिर्माण और प्रौद्योगिकी विकास के लिए एक वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करना है, ताकि देश के युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिले. इस कार्यक्रम में हजारों की तादाद में छात्रों के शामिल होने की संभावना है.

भारत में दृढ़ होगा सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम

बता दें कि इन सेमीकंडक्टर फैसिलिटीज के जरिए सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम दृढ़ होगा. जिससे भारत में इसकी जड़ें मजबूत हो जाएंगी. ये इकाइयां सेमीकंडक्टर उद्योग में हजारों युवाओं को रोजगार देंगी. साथ ही इलेक्ट्रॉनिक्स, दूरसंचार आदि जैसे संबंधित क्षेत्रों में रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलेगा. कार्यक्रम में सेमीकंडक्टर उद्योग के दिग्गजों के साथ-साथ कॉलेजों के हजारों छात्रों सहित युवाओं की भारी भागीदारी रहेगी.

ये भी पढ़ें-

Gold Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी की कीमत में आई उछाल; जानिए ताजा भाव

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version