Petrol Diesel Prices: किसान आंदोलन के बीच कई शहरों में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर में क्या है नई कीमत?

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Petrol Diesel Prices: सरकारी तेल कम्पनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल डीजल (Petrol-Diesel) के दाम जारी कर देती है. प्रीतिदन की तरह आज के लिए भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के दाम जारी कर दिए है. किसान आंदोलन के बीच बुधवार सुबह कई शहरों में तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई. हालांकि, ग्‍लोबल मार्केट में भी कच्‍चा तेल महंगा हुआ है. ब्रेंट क्रूड का भाव 0.77 डॉलर चढ़कर 82.77 डॉलर प्रति बैरल हो गया है. डब्‍ल्‍यूटीआई का रेट भी आज 0.79 डॉलर बढ़त के साथ 77.71 डॉलर प्रति बैरल के भाव है.
सरकारी तेल कंपनियों के मुताबिक, पंजाब के पटियाला शहर में आज पेट्रोल 48 पैसे महंगा होकर 98.62 रुपये लीटर हो गया. यहां डीजल भी 45 पैसे चढ़ा और 88.92 रुपये लीटर बिक रहा है. हरियाणा के सोनीपत जिले में पेट्रोल 29 पैसे महंगा होकर 97.1 रुपये लीटर तो डीजल 28 पैसे बढ़कर 89.99 रुपये लीटर हो गया है. इसके अलावा यूपी के मेरठ जिले में पेट्रोल 22 महंगा हुआ और 96.63 रुपये लीटर पहुंच गया है, जबकि डीजल 21 पैसे उछाल के साथ 89.80 रुपये लीटर बिक रहा है.
चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
– दिल्ली पेट्रोल 96.72 रुपये, जबकि डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– मुंबई पेट्रोल 106.31 रुपये, जबकि डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– चेन्नई पेट्रोल 102.63 रुपये, जबकि डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– कोलकाता पेट्रोल 106.03 रुपये, जबकि डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
इन शहरों में भी नए भाव जारी
– पटियाला में पेट्रोल 98.62 रुपये, जबकि डीजल 88.92 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– सोनीपत में पेट्रोल 97.14 रुपये, जबकि डीजल 89.99 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– मेरठ में पेट्रोल 96.63 रुपये, जबकि डीजल 89.80 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version