Petrol Diesel Prices: कहीं महंगा, तो कहीं सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर में क्या है नई कीमत?

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Petrol Diesel Prices: सरकारी तेल कम्पनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल डीजल (Petrol-Diesel) के दाम जारी कर देती है. प्रीतिदन की तरह आज के लिए भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के दाम जारी कर दिए है. ग्‍लोबल मार्केट में लगातार महंगा हो रहा कच्‍चा तेल आज नीचे आया है. ब्रेंट क्रूड का भाव करीब 1 डॉलर टूटकर 81.60 डॉलर प्रति बैरल हो गया है. डब्‍ल्‍यूटीआई का रेट भी आज गिरावट के साथ 76.43 डॉलर प्रति बैरल के भाव है.

वहीं सरकारी तेल कंपनियों ने आज सुबह पेट्रोल और डीजल के खुदरा रेट जारी कर दिए और यूपी, बिहार के शहरों में बदलाव दिख रहा है. सरकारी तेल कंपनियों के मुताबिक, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा-ग्रेटर नोएडा) में आज पेट्रोल 42 पैसे महंगा होकर 97.00 रुपये लीटर हो गया. यहां डीजल भी 39 पैसे चढ़ा और 90.14 रुपये लीटर बिक रहा है. वहीं लखनऊ में पेट्रोल 10 पैसे सस्‍ता होकर 96.47 रुपये लीटर, तो डीजल 10 पैसे गिरकर 89.66 रुपये लीटर हो गया है. इसके अलावा, पटना में पेट्रोल 56 पैसे सस्‍ता हुआ और 107.24 रुपये लीटर पहुंच गया है, जबकि डीजल 52 पैसे गिरावट के साथ 94.04 रुपये लीटर बिक रहा है.

चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत
– दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये, जबकि डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– मुंबई पेट्रोल 106.31 रुपये, जबकि डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– चेन्नई पेट्रोल 102.63 रुपये, जबकि डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– कोलकाता पेट्रोल 106.03 रुपये, जबकि डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

इन शहरों में नए भाव जारी
– नोएडा में पेट्रोल 97.00 रुपये, जबकि डीजल 90.14 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– लखनऊ में पेट्रोल 96.47 रुपये, जबकि डीजल 89.66 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये, जबकि डीजल 90.04 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

ये भी पढ़े: Gold Silver Price Today: सोने और चांदी के भाव में भारी गिरावट, जानिए आज का नया रेट

Latest News

‘शस्त्र उठाना होगा अगर सामने खर दूषण हैं…’, गाजियाबाद के सूर्या हत्याकांड पर CM Yogi का पहला बयान

CM Yogi on Surya Murder Case: आज 1 जून को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिजनौर पहुंचे. इस...

More Articles Like This

Exit mobile version