Petrol Diesel Prices: कहीं महंगा, तो कहीं सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर में क्या है नई कीमत?

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Petrol Diesel Prices: सरकारी तेल कम्पनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल डीजल (Petrol-Diesel) के दाम जारी कर देती है. प्रीतिदन की तरह आज के लिए भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के दाम जारी कर दिए है. ग्‍लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में मामूली बदलाव हुआ है. ब्रेंट क्रूड का भाव मामूली रूप से टूटकर 76.55 डॉलर प्रति बैरल के भाव चल रहा है. डब्‍ल्‍यूटीआई का रेट भी ग्‍लोबल मार्केट में 71.43 डॉलर प्रति बैरल चल रहा है.

वहीं तेल कंपनियों ने रविवार सुबह देश के कई बड़े शहरों में पेट्रोल और डीजल के खुदरा रेट बदल दिए हैं. उत्‍तर प्रदेश हो हरियाणा या फिर बिहार सभी राज्‍यों के प्रमुख शहरों में आज तेल की कीमतों में बदलाव हुआ है. हालांकि, दिल्‍ली-मुंबई जैसे महानगरों में तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

सरकारी तेल कंपनियों के मुताबिक, गाजियाबाद में पेट्रोल 14 पैसे महंगा होकर 96.58 रुपये लीटर हो गया है, जबकि डीजल 13 पैसे चढ़कर 89.75 रुपये लीटर बिक रहा है. पटना में पेट्रोल 20 पैसे सस्‍ता हो गया और 107.54 रुपये लीटर बिक रहा, जबकि डीजल 19 पैसे गिरकर 94.32 रुपये लीटर हो गया है. हरियाणा के गुरुग्राम में पेट्रोल 1 पैसे महंगा हुआ है और 96.97 रुपये लीटर हो गया है, वहीं डीजल 1 पैसे बढ़त के साथ 89.84 रुपये लीटर बिक रहा है.

चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत
– दिल्ली में पेट्रोल 96.65 रुपये, जबकि और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये, जबकि डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये, जबकि डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये, जबकि डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

इन शहरों में बदल गए रेट
– गाजियाबाद में पेट्रोल 96.58 रुपये, जबकि डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– पटना में पेट्रोल 107.54 रुपये, जबकि डीजल 94.32 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– गुरुग्राम में पेट्रोल 96.97 रुपये, जबकि डीजल 89.84 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

ये भी पढ़े: Gold Silver Price Today: सोने-चांदी के भाव में बंपर गिरावट, जानिए कितना हुआ महंगा

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version