Petrol Diesel Prices: गौतम बुद्ध नगर में महंगा, तो लखनऊ में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर में क्या है नई कीमत?

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Petrol Diesel Prices: सरकारी तेल कम्पनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल डीजल (Petrol-Diesel) के दाम जारी कर देती है. प्रीतिदन की तरह आज के लिए भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के दाम जारी कर दिए है. ग्‍लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल आज उछाल पर है. ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़कर 82.80 डॉलर प्रति बैरल हो गया है. डब्‍ल्‍यूटीआई का रेट भी आज बढ़त के साथ 78.81 डॉलर प्रति बैरल के भाव पहुंच गया है. इस बीच सोमवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भी बदलाव दिख रहा है.
सरकारी तेल कंपनियों के मुताबिक, गौतम बुद्ध नगर में आज पेट्रोल 6 पैसे महंगा होकर 96.65 रुपये लीटर हो गया. यहां डीजल भी 6 पैसे चढ़ा और 89.82 रुपये लीटर बिक रहा है. यूपी की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 27 पैसे सस्‍ता होकर 96.47 रुपये लीटर तो डीजल 27 पैसे गिरकर 89.66 रुपये लीटर हो गया है. इसके अलावा हरियाणा के गुरुग्राम में पेट्रोल 7 पैसे महंगा हुआ और 97.04 रुपये लीटर पहुंच गया है, जबकि डीजल 7 पैसे बढ़त के साथ 89.91 रुपये लीटर बिक रहा है.
चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
– दिल्ली पेट्रोल 96.72 रुपये, जबकि डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– मुंबई पेट्रोल 106.31 रुपये, जबकि डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– चेन्नई पेट्रोल 102.63 रुपये, जबकि डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– कोलकाता पेट्रोल 106.03 रुपये, जबकि डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
इन शहरों में भी नए भाव जारी
– नोएडा में पेट्रोल 96.65 रुपये, जबकि डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– लखनऊ में पेट्रोल 96.47 रुपये, जबकि डीजल 89.66 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– गुरुग्राम में पेट्रोल 97.04 रुपये, जबकि डीजल 89.91 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
Latest News

Mahavir Jayanti 2026: दिल्ली विधानसभा में मनाई गई भगवान महावीर की 2625वीं जयंती, CM रेखा गुप्ता समेत कई दिग्गज हुए शामिल

दिल्ली विधानसभा में भगवान महावीर की 2625वीं जयंती पर भव्य समारोह आयोजित हुआ, जिसमें कई प्रमुख नेताओं और संतों ने भाग लिया.

More Articles Like This

Exit mobile version