Petrol Diesel Prices: पटना में महंगा, तो यूपी में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर में क्या है नई कीमत?

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Petrol Diesel Prices: सरकारी तेल कम्पनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल डीजल (Petrol-Diesel) के दाम जारी कर देती है. प्रीतिदन की तरह आज के लिए भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के दाम जारी कर दिए है. ग्‍लोबल मार्केट में कच्‍चे तेल की कीमतों में लगातार नरमी दिख रही है. क्रूड के भाव 80 डॉलर प्रति बैरल से नीचे उतर गए हैं. इस बीच सोमवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में बदलाव दिख रहा है. आज यूपी के कई शहरों में तेल के दाम बढ़ गए हैं तो बिहार में भी पेट्रोल 108 रुपये लीटर के पार चला गया है.
सरकारी तेल कंपनियों के मुताबिक, गाजियाबाद में पेट्रोल 34 पैसे बढ़कर 96.92 रुपये लीटर बिक रहा है, जबकि डीजल 33 पैसे महंगा होकर 90.08 रुपये लीटर हो गया है. लखनऊ में आज पेट्रोल 14 पैसे सस्‍ता होकर 96.43 रुपये लीटर तो डीजल 13 पैसे टूटकर 89.63 रुपये लीटर बिक रहा है. पटना में आज सुबह पेट्रोल 32 पैसे चढ़कर 108.12 रुपये लीटर पहुंच गया है, जबकि डीजल 30 पैसे की बढ़त के साथ 94.86 रुपये लीटर बिक रहा है.
चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
  • दिल्ली पेट्रोल 96.72 रुपये, जबकि डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
  •  मुंबई पेट्रोल 106.31 रुपये, जबकि डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
  •  चेन्नई पेट्रोल 102.63 रुपये, जबकि डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
  •  कोलकाता पेट्रोल 106.03 रुपये, जबकि डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
इन शहरों में कितने बदले दाम
  • नोएडा में पेट्रोल 96.92 रुपये, जबकि डीजल 90.08 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
  •  लखनऊ में पेट्रोल 96.43 रुपये, जबकि डीजल 89.63 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

पटना में पेट्रोल 108.12 रुपये, जबकि डीजल 94.86 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

ग्‍लोबल मार्केट में सोमवार सुबह कच्‍चे तेल की कीमतों में भी बदलाव दिख रहा है. ब्रेंट क्रूड का भाव गिरकर 78.24 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है. डब्‍ल्‍यूटीआई के रेट भी आज सुबह 73.57 डॉलर प्रति बैरल के भाव चल रहे थे.
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version