Petrol Diesel Prices: छत्तीसगढ़ में महंगा, तो बिहार में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर में क्या है नई कीमत?

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Petrol Diesel Prices: सरकारी तेल कम्पनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल डीजल (Petrol-Diesel) के दाम जारी कर देती है. प्रीतिदन की तरह आज के लिए भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के दाम जारी कर दिए है. ग्‍लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट नजर आ रही है. सोमवार सुबह करीब 6 बजे WTI क्रूड बढ़कर 76.25 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है. वहीं, ब्रेंट क्रू़ड 81.36 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है. देश में तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं.
तेल मार्केटिंग कंपनियों के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में आज पेट्रोल की कीमत में 44 पैसे और डीजल के दाम में 43 पैसे का इजाफा हुआ है. राजस्थान में पेट्रोल 50 पैसे और डीजल 46 पैसे महंगा हुआ है. पंजाब, महाराष्ट्र, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और कर्नाटक में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में वृद्धि हुई है. बिहार में पेट्रोल 32 पैसे और डीजल 30 पैसे सस्ता हुआ है. हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और डीजल 14 पैसे सस्ता हुआ है. पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और तमिलनाडु में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में हल्की गिरावट है.
चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
– दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये, जबकि डीजल 90.08 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये, जबकि डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये, जबकि डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– चेन्नई में पेट्रोल 102.74 रुपये, जबकि डीजल 94.33 रुपये प्रति लीटर
इन शहरों में भी नए भाव जारी
– नोएडा में पेट्रोल 96.92 रुपये, जबकि डीजल 90.08 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– गाजियाबाद में 96.34 रुपये, जबकि डीजल 89.52 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– लखनऊ में पेट्रोल 96.33 रुपये, जबकि डीजल 89.52 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– पटना में पेट्रोल 107.59 रुपये, जबकि डीजल 94.36 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये, जबकि डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
Latest News

मन में बार-बार आते है नकारात्‍मक विचार, फॉलो करें ये टिप्स, मिलेगा नेगेटिव थॉट्स से छुटकारा  

Rid of Negative Thoughts: अक्‍सर कई लोगों के मन में  बार-बार नकारात्‍मक विचार आते हैं. लोग कुछ भी करते...

More Articles Like This

Exit mobile version