Petrol Diesel Prices: तेल कम्पनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम किए जारी, जानें आपके शहर में क्या है नई कीमत?

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Petrol Diesel Prices: सरकारी तेल कम्पनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल डीजल (Petrol-Diesel) के दाम जारी कर देती है. प्रीतिदन की तरह आज के लिए भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के दाम जारी कर दिए है. शुक्रवार को ग्‍लोबल मार्केट में  कच्चे तेल में कारोबार गिरावट के साथ बुंद हुआ. ब्रेंट क्रूड पौने 2 फीसदी फिसलकर 77.30 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ.

हालांकि, देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर इसका ज्यादा असर नहीं दिखा है. राजस्थान और महाराष्ट्र सहित कुछ राज्यों में ईंधन की कीमतें बढ़ गई हैं, जबकि ओडिशा, कर्नाटक और गोवा में दाम कम हुए हैं. देश के चारों महानगरों दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है.

चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत
– दिल्ली पेट्रोल 96.72 रुपये, जबकि डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– मुंबई पेट्रोल 106.31 रुपये, जबकि डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– चेन्नई पेट्रोल 102.63 रुपये, जबकि डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– कोलकाता पेट्रोल 106.03 रुपये, जबकि डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

इन शहरों में भी नए भाव जारी
– नोएडा में पेट्रोल 96.65 रुपये, जबकि डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– गाजियाबाद में पेट्रोल 96.58 रुपये, जबकि डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– लखनऊ में पेट्रोल 96.47 रुपये, जबकि डीजल 89.66 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये, जबकि डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

ये भी पढ़े: Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमत में जरा सा उछाल, जानिए कितना हुआ महंगा

Latest News

08 August 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

8 अगस्त 2026, शनिवार को श्रावण कृष्ण दशमी, रोहिणी व्रत, रोहिणी नक्षत्र और ध्रुव योग का विशेष संयोग बन रहा है. जानिए आज का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय-सूर्यास्त और पूरा पंचांग.

More Articles Like This

Exit mobile version