पाकिस्तान में महंगाई के बीच फिर बढ़े पेट्रोल के दाम, डीजल की कीमत से मामूली राहत, जानें अब कितना हुआ रेट?

Islamabad: पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत महीने के पहले ही दिन बढ़ा दी गई है, जबकि डीजल इस्तेमाल करने वालों को मामूली राहत मिली है. पाकिस्तान की सरकार ने 1 सितंबर 2026 से पेट्रोल की कीमत 77 पैसे प्रति लीटर बढ़ा दी है. वहीं, हाई-स्पीड डीजल (HSD) का भाव 1.03 रुपये प्रति लीटर घटाया गया है. सरकार ने यह फैसला इंटरनेशनल मार्केट में तेल की कीमतों और दूसरी लागत को ध्यान में रखते हुए लिया है.

ईंधन की कीमतों में बार-बार बदलाव

यह बदलाव ऐसे समय में आया है जब पाकिस्तान में ईंधन की कीमतों में बार-बार बदलाव हो रहा है. सरकार ने जुलाई से पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स की कीमत तय करने की व्यवस्था में बदलाव किया था और इंटरनेशनल मार्केट की चाल के हिसाब से ज्यादा तेजी से रेट बदले जा रहे हैं. पाकिस्तान सरकार के नए फैसले के बाद पेट्रोल की कीमत 342.02 रुपये से बढ़कर 342.79 रुपये प्रति लीटर हो गई है. यानी 77 पैसे का इजाफा हुआ.

नई कीमतें 1 सितंबर से लागू

दूसरी ओर हाई-स्पीड डीजल 371.44 रुपये से घटकर 370.41 रुपये प्रति लीटर हो गया है. इसमें 1.03 रुपये की कमी की गई है. ये नई कीमतें 1 सितंबर से लागू हुई हैं. सरकार के मुताबिक, पेट्रोल की कीमतों में बदलाव का सीधा असर उन लोगों पर पड़ता है जो रोजाना कार, बाइक, टैक्सी या दूसरे हल्के वाहन चलाते हैं. वहीं डीजल का इस्तेमाल भारी वाहनों, बसों, ट्रैक्टर और कई तरह की मशीनों में होता है. इसलिए डीजल की कीमत में कमी से ट्रांसपोर्ट और खेती से जुड़े लोगों को कुछ फायदा मिल सकता है.

पूरे महीने दोनों ईंधनों के दाम कई बार बदले

1 अगस्त से 3 अगस्त के लिए पाकिस्तान में पेट्रोल 336.03 रुपये और हाई-स्पीड डीजल 392.38 रुपये प्रति लीटर था. इसके बाद पूरे महीने दोनों ईंधनों के दाम कई बार बदले. 29 से 31 अगस्त के लिए पेट्रोल 342.02 रुपये और डीजल 371.44 रुपये प्रति लीटर था. यानी 1 अगस्त के मुकाबले अगस्त के आखिरी दिनों में पेट्रोल करीब 5.99 रुपये प्रति लीटर महंगा रहा था, जबकि डीजल करीब 20.94 रुपये प्रति लीटर सस्ता किया गया. अगस्त 2026 में पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत लगभग 6-7 बार बढ़ाई गई. OGRA की डेली प्राइसिंग मैकेनिज्म के तहत अगस्त में कई बार रिवीजन हुए.

इसे भी पढ़ें. कौशांबी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट: सात पुलिसकर्मियों पर चला कार्रवाई का डंडा, किए गए निलंबित, अब तक 15 की मौत

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This

Exit mobile version