PNB, SBI व केनरा बैंक के विलय के दावे को सरकार ने बताया फर्जी और मनगढ़ंत, कहा-किसी भी प्रस्ताव को नहीं दी मंजूरी

Must Read

New Delhi: केंद्र सरकार ने पंजाब नेशनल बैंक (PNB) केनरा बैंक और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के विलय को मंजूरी देने के पूरे दावे को फर्जी बताते हुए सिरे से खारिज कर दिया है. प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेक यूनिट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जारी स्पष्टीकरण में कहा कि भारत सरकार ने PNB, केनरा बैंक और SBI के विलय के किसी भी प्रस्ताव को मंजूरी नहीं दी है.

दावा करने वाली वायरल तस्वीर मनगढ़ंत

PIB ने कहा कि इन तीनों सरकारी बैंकों के विलय का यह दावा करने वाली वायरल तस्वीर मनगढ़ंत है. यह किसी असली अखबार की रिपोर्ट या सरकार की आधिकारिक सूचना नहीं है. पीआईबी फैक्‍ट चेक ने लोगों को बैंकिंग से जुड़ी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करने और ऑनलाइन शेयर करने से पहले ऐसे दावों की पुष्टि करने की सलाह भी दी.

पुष्टि आधिकारिक स्रोतों से करें

फैक्ट चेक यूनिट ने लोगों से अपील की है कि बैंकिंग या सरकार से जुड़ी किसी भी जानकारी पर भरोसा करने से पहले उसकी पुष्टि आधिकारिक स्रोतों से करें. सही और प्रमाणिक जानकारी के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की आधिकारिक वेबसाइट और सरकार के आधिकारिक प्लेटफॉर्म का ही उपयोग करें. इसके साथ ही PIB ने लोगों से अनुरोध किया है कि सरकार से जुड़ी किसी भी संदिग्ध या भ्रामक सामग्री की सूचना @PIBFactCheck को दें और किसी भी वायरल दावे को बिना सत्यापन के साझा करने से बचें.

एक पोस्ट तेजी से वायरल

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार ने पंजाब नेशनल बैंक (PNB), केनरा बैंक और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के विलय को मंजूरी दे दी है. सरकार ने इस दावे को पूरी तरह फर्जी बताया है.

इसे भी पढ़ें. ‘मैं अकेले इसके लिए जिम्मेदार नहीं हूं…’, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय का बड़ा बयान

Latest News

Iron Deficiency Symptoms: शरीर में आयरन की कमी को न करें नजरअंदाज, लगातार थकान और कमजोरी हो सकती है एनीमिया का संकेत

Iron Deficiency Symptoms: शरीर में होने वाली छोटी-छोटी परेशानियों को हम अक्सर थकान, ज्यादा काम या नींद पूरी न...

More Articles Like This