‘रेलवे हर टिकट पर 46% की देता है छूट’, लोकसभा में बोले अश्विनी वैष्णव- ‘भारतीय रेलवे द्वारा सभी श्रेणी के यात्रियों को…’

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

भारतीय रेलवे यात्रियों को हर टिकट पर 46% की छूट देता है. इस बात की जानकारी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को लोकसभा में दी. उन्होंने कहा, भारतीय रेलवे सभी श्रेणी के यात्रियों को हर साल कुल 56,993 करोड़ रुपये की सब्सिडी देती है, जिसमें प्रत्येक टिकट पर मिलने वाली 46% छूट भी शामिल है.

लोकसभा में रेल यात्रियों की विभिन्न श्रेणियों को दी जाने वाली छूट बहाल करने के संबंध में पूछे गए विभिन्न प्रश्नों का उत्तर देते हुए अश्विनी वैष्णव ने कहा, यदि किसी टिकट की कीमत 100 रुपये है तो रेलवे इसके लिए सिर्फ 54 रुपये लेता है– जो 46% की छूट है.

नमो भारत रैपिड रेल शुरू

प्रश्नकाल के दौरान रैपिड ट्रेन सेवा को लेकर पूछे गए एक अन्य प्रश्न का उत्तर देते हुए उन्होंने कहा, रेलवे ने भुज और अहमदाबाद के बीच पहले ही ऐसी सेवा- नमो भारत रैपिड रेल शुरू कर दी है और इसकी उत्कृष्ट सेवा के कारण यात्रियों की संतुष्टि का स्तर बहुत ऊंचा है. वहीं, अधिकारियों ने नमो भारत रैपिड रेल को लेकर बताया कि ट्रेन ने भुज और अहमदाबाद के बीच 359 किलोमीटर की दूरी 5 घंटे 45 मिनट में तय करके, रास्ते में कई स्टेशनों पर रुकते हुए, अंतर-शहर संपर्क में सुधार किया है.

इससे पहले रेल मंत्री ने एक लिखित जवाब में कहा था कि अनारक्षित डिब्बों में यात्रा करने वाले या रिजर्व कोच में अनधिकृत रूप से यात्रा करते पाए गए वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों का विवरण नहीं रखा जाता. उन्होंने कहा था कि भारतीय रेलवे पर चलने वाली सभी ट्रेनों की वेटिंग लिस्ट की स्थिति की नियमित आधार पर निगरानी की जाती है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version