RBI MPC बैठक का फैसला, लगातार 9वीं बार रेपो रेट 6.5% पर बरकरार

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

RBI Repo Rate: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) गवर्नर शक्तिकांत दास ने आज मौद्रिक नीति समिति (MPC) बैठक के फैसले की जानकारी दी. इस बैठक में भी रेपो रेट में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है. आरबीआई ने लगातार 9वीं बार रेपो रेट को 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखा है. बता दें कि आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्‍यक्षता में एमपीसी की बैठक 6 अगस्‍त को शुरू हुई थी और आज इस कमेटी के फैसले का ऐलान किया गया. मौद्रिक  नीति समिति के 6 सदस्‍यों में से 4 ने दरों को अपरिवर्तित रखने के पक्ष में अपना फैसला सुनाया. बताते चले कि पिछले 18 महीनों में रेपो रेट में को‍ई बदलाव नहीं किया गया है.

रिवर्स रेपो रेट और बैंक रेट में नहीं बदलाव

केंद्रीय बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि टिकाऊ ग्रोथ के लिए प्राइस स्टेबिलिटी आवश्‍यक है. रेपो रेट के अलावा एमएसएफ, रिवर्स रेपो रेट और बैंक रेट को भी बरकरार रखने की घो‍षणा की गई है. जानकारी दें कि वर्तमान में एमएसएफ 6.75 प्रतिशत, रिवर्स रेपो रेट 3.35 प्रतिशत और बैंक रेट 6.75 प्रतिशत पर हैं. गवर्नर शक्तिकांत दास ने बताया कि केंद्रीय बैंक 4 प्रतिशत के महंगाई दर के लक्ष्य को प्राप्त करने की कोशिशों में लगी है. उन्होंने कहा कि मौजूदा ग्लोबल ग्रोथ आउटलुक सकारात्‍मक दिख रहा है लेकिन मध्य अवधि के ग्लोबल ग्रोथ आउटलुक चुनौती से भरे नजर आ रहे हैं.

हाई लेवल पर महंगाई दर

देशभर के विशेषज्ञों का पहले ही अनुमान था कि आरबीआई इस बार भी रेपो रेट को अपरिवर्तित रखेगा. विशेषज्ञों के मुताबिक, देश की मौजूदा खुदरा महंगाई दर उच्चस्तर पर है. जून में खुदरा महंगाई दर 4 महीनों के उच्च स्तर 5.08 फीसदी पर पहुंच गई थी. जब तक खुदरा महंगाई दर नीचे नहीं आती है तब तक रेपो रेट में कटौती की उम्‍मीद बेहद कम है. जानकारी दें कि आरबीआई ने आखिरी बार साल 2023 के फरवरी में रेपो रेट में परिवर्तन करते हुए इसमें वृद्धि की थी.  फरवरी, 2023 से ही रेपो रेट 6.5 प्रतिशत पर स्थिर बना है.

ये भी पढ़ें :- Ayodhya: लाल किले पर ध्वजारोहण में शिरकत करेंगी राम नगरी की राधा लक्ष्मी

 

Latest News

Aaj Ka Rashifal: धनतेरस पर इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 06 November 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version