Dollar के मुकाबले रुपए में तेजी, 7 महीनों के उच्चतम स्तर पर पहुंचा

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
डॉलर के मुकाबले रुपए में तेजी का दौर जारी है और शुक्रवार को यह 40 पैसे की तेजी के साथ 84 के स्तर के नीचे पहुंच गया. यह सात महीनों में पहला मौका है जब डॉलर की तुलना में रुपया इस स्तर पर कारोबार कर रहा है. अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले स्थानीय मुद्रा की शुरुआत 84.09 के स्तर पर हुई और शुरुआती कारोबार में ही यह 83.90 के स्तर पर पहुंच गया. इससे पहले के सत्र में डॉलर के मुकाबले रुपया 84.49 पर बंद हुआ था.
बाजार के जानकारों के अनुसार, भारतीय शेयर बाजार में डेट और इक्विटी में विदेशी निवेश बढ़ने और अमेरिका एवं भारत के बीच व्यापार वार्ता को लेकर सकारात्मक अपडेट के कारण डॉलर के मुकाबले रुपए को सहारा मिल रहा है. आखिरी बार अमेरिकी मुद्रा की तुलना में भारतीय करेंसी में 84 का स्तर 1 अक्टूबर, 2024 को देखा गया था. इस दौरान यह 83.82 पर था. वैश्विक स्तर पर अस्थिरता के चलते आई गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों ने फिर से बड़ी मात्रा में निवेश करना शुरू कर दिया है.
बीते 11 कारोबारी सत्रों में विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) 37,375 करोड़ रुपए का निवेश कर चुके हैं. हाल ही में अमेरिकी मीडिया को दिए इंटरव्यू में अमेरिकी ट्रेड वार्ताकार जेमिसन ग्रीर ने कहा था कि भारत और अमेरिका व्यापार समझौते के करीब हैं, लेकिन यह अभी तक पूरा नहीं हुआ है. उन्होंने आगे कहा, भारत के ट्रेड मंत्री के साथ मेरी बातचीत चल रही है. मैंने अपनी टीम एक सप्ताह के लिए भारत भेजी थी.
वे पिछले सप्ताह यहां आए थे और मैंने उनके मुख्य वार्ताकार से मुलाकात की भी थी. रुपए में तेजी की एक वजह डॉलर इंडेक्स में कमजोरी आना है. दुनिया की छह बड़ी मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा की स्थिति दर्शाने वाला डॉलर इंडेक्स 100 के नीचे फिसलकर 99 के आसपास बना हुआ है.
–आईएएनएस
Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This