सपाट बंद हुआ शेयर बाजार, जानिए क्या रहा सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sensex Closing bell: भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को सपाट बंद हुआ. इस दौरान बॉम्बे स्टॉक एक्सचेज का सूचकांक सेंसेक्स आज 0.04 फीसदी या 28 अंक की गिरावट के साथ 75,939 अंक पर बंद हुआ.  वहीं, बाजार के बंद होते समय सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 13 शेयर हरे निशान पर और 17 शेयर लाल निशान पर थे. जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 0.05 फीसदी या 12 अंक की गिरावट को साथ 22,932 पर बंद हुआ. इसके अलावा, निफ्टी पैक के 50 शेयरों में से 25 शेयर हरे निशान पर और 25 शेयर लाल निशान पर थे.

इन शेयरों में दर्ज की गई गिरावट

बुधवार को निफ्टी पैक के शेयरों में से सबसे अधिक तेजी बीईएल में 3.54 फीसदी, हिंडाल्को में 2.70 फीसदी, आयशर मोटर्स में 1.92 फीसदी, एक्सिस बैंक में 1.53 फीसदी और लार्सन एंड टुब्रो में 1.52 फीसदी की तेजी दिखी. जबकि सबसे अधिक गिरावट डॉ रेड्डी में 2.48 फीसदी, टीसीएस में 2.28 फीसदी, इन्फोसिस में 2.22 फीसदी, एचयूएल में 2 फीसदी और अडानी एंटरप्राइजेज में 1.95 फीसदी दर्ज की गई.

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

इसके अलावा, यदि सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो सबसे ज्‍यादा तेजी निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज में 2.16 फीसदी, निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम में 1.15 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.74 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.44 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 1.67 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 1.13 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 1.33 फीसदी, निफ्टी मेटल में 1.25 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 1.43 फीसदी, निफ्टी बैंक में 0.98 फीसदी और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.76 फीसदी की तेजी दिखी.

वहीं, निफ्टी ऑटो में 0.04 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 0.23 फीसदी, निफ्टी आईटी में 1.30 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.71 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.78 फीसदी और निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.15 फीसदी की गिरावट देखने को मिली.

इसे भी पढें:- सामाजिक और सांस्कृतिक विकास में भारतीय समुदाय की भूमिका की Qatar के शेख तमीम बिन हमद अल थानी ने की सराहना

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version