Sensex Closing Bell: आज कैसे बंद हुआ शेयर बाजार? जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sensex Closing Bell: घरेलू शेयर बाजार में 13 फरवरी यानी मंगलवार को हरियाली देखने के मिली. सुबह की उतार चढ़ाव के बाद, बाजार ने तेज रफ्तार पकड़ी, जो मार्केट बंद होने तक जारी रही. इसके साथ ही सेंसेक्स-निफ्टी भी हरे निशान पर बंद हुए. कारोबार के अंत में 30 शेयरों पर आधारित बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स (Sensex) 482.70 अंक यानी 0.68 प्रतिशत की बढ़त के साथ 71,555.19 के लेवल पर बंद हुआ. जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (Nifty) 127.20 अंक यानी 0.59 प्रतिशत की तेजी के साथ 21,743.25 के स्तर पर बंद हुआ.

बीते दिन लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार

वहीं, बीते कारोबारी सत्र यानी 12 फरवरी को कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 523 अंक यानी 0.73 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71,072.49 के लेवल पर बंद हुआ था. जबकि NSE का निफ्टी 166.45 अंक यानी 0.76 प्रतिशत घटकर 21,616.05 के स्तर पर बंद हुआ था.

इसे भी पढ़े:- Tech News: अगर आपको WhatsApp पर कोई कर रहा है परेशान, तो ऐसे बिना ऐप खोले करें ब्लॉक

आज के टॉप गैनर्स

बात करें शेयर बाजार के टॉप गैनर्स की तो इसमें कोल इंडिया, यूपीएल, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी लाइफ, एसबीआई लाइफ और विप्रो के शेयर शामिल रहे. बजाज ऑटो, अपोलो हॉस्पिटल, सिप्ला, रिलायंस इंडस्ट्रीज और डॉक्टर रेड्डीज लैब के शेयर 52 हफ्ते के हाई लेवल पर पहुंच गए.

आज के टॉप लूजर्स

वहीं, शेयर बाजार के टॉप लूजर्स में हिंडाल्को, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, अल्ट्राटेक सीमेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, डिवीज लैब्स, बीपीसीएल और टाइटन के शेयर शामिल रहे. भारत की दिग्गज फिनटेक कंपनी पेटीएम के शेयरों में मंगलवार को 10 फ़ीसदी की कमजोरी दर्ज की गई और यह 42.20 रुपए गिरकर 380 रुपए के लेवल पर बंद हुए. जबकि गौतम अडानी ग्रुप की 10 लिस्टेड कंपनियों में से 5 के शेयर मामूली तेजी पर बंद हुए.

इसे भी पढ़े:- Tech News: Infinix Hot 40i की लॉन्चिंग डेट से उठा पर्दा, जानें संभावित स्पेसिफिकेशंस

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version