Sensex closing bell: हफ्ते पहले कारोबारी दिन बाजार में छाई हरियाली, 521 अंक चढ़कर बंद हुआ सेंसेक्स  

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sensex closing bell: हफ्ते पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार लगातार चौथे सत्र में बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुआ. इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में 0.60 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी देखने को मिली. बाजार बंद होने के समय 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 521.16 अंक यानी 0.67 प्रतिशत बढ़कर 78,285.07 पर पहुंच गया, तो वहीं एनएसई निफ्टी50 159.50 अंकों यानी 0.66 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,430.35 पर बंद हुआ.

इन शेयरो में दर्ज की गई तेजी

सेंसेक्स अपने पिछले बंद 77,763.91 से 0.22 प्रतिशत यानी 176.98 अंकों की बढ़त के साथ 77,940.90 पर खुला और दिन के कारोबार में यह 634.14 अंकों यानी 0.81 प्रतिशत की उछाल के साथ 78,398.06 के दिन के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया. वहीं, निफ्टी 50 अपने पिछले बंद 24,270.85 से 0.14 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 24,306.85 पर खुला और दिन के कारोबार में यह 0.77 प्रतिशत की उछाल के साथ 24,458.65 के दिन के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया. व्यापक बाजारों में, निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 0.45 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.75 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई.

वहीं, सेक्टरवार देखें तो, विभिन्न क्षेत्रों का प्रदर्शन कुल मिलाकर सकारात्मक रहा, जिसमें निफ्टी रियल्टी में सबसे ज्यादा 1.81 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई. इसके बाद निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.48 प्रतिशत, निफ्टी ऑटो में 1.36 प्रतिशत और निफ्टी ऑयल एंड गैस में 1.12 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई. इसके साथ ही निफ्टी मेटल, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी फार्मा और निफ्टी हेल्थकेयर भी बढ़त के साथ बंद हुए. जबकि इसके विपरीत, निफ्टी मीडिया सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला सेक्टर रहा, जिसमें 0.95 प्रतिशत की गिरावट आई. इसके बाद पीएसयू बैंक में 0.88 प्रतिशत और निफ्टी आईटी में 0.59 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई.

इन शेयरो में आई तेजी

निफ्टी में सबसे ज्यादा लाभ कमाने वाले शेयरों में एचडीएफसी बैंक, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, ओएनजीसी, बजाज ऑटो और एमएंडएम शामिल रहे, जबकि नुकसान उठाने वाले शेयरों में कोटक महिंद्रा बैंक, मैक्स हेल्थकेयर, टीसीएस, कोल इंडिया और बजाज फिनसर्व शामिल रहे. इस दौरान, बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) पिछले सत्र के 480.24 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर लगभग 482.33 लाख करोड़ रुपए हो गया, जिससे एक ही सत्र में निवेशकों को करीब 2 लाख करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ.

घरेलू बाजार में तेजी बरकरार

पश्चिमी एशिया में भू-राजनीतिक संघर्षों में नरमी, कच्चे तेल की स्थिर कीमतों, पहली तिमाही के नतीजों से पहले मजबूत भावना और ऑटो, रियल्टी और तेल एवं गैस शेयरों में खरीदारी के चलते घरेलू बाजार में लगातार चौथे सत्र में तेजी बरकरार रही. बाजार विशेषज्ञ के अनुसार, फरवरी 2026 के आखिरी सप्ताह के बाद पहली बार निफ्टी 200-दिवसीय एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (ईएमए) के ऊपर बंद हुआ, जिसे बाजार के मध्यम अवधि के ट्रेंड में सुधार का सकारात्मक संकेत माना जा रहा है.

Latest News

Swapna Shastra: सपने में झाड़ू देखना शुभ या अशुभ? धन लाभ से धोखे तक मिलते हैं ये संकेत

Sapne Me Jhadu Dekhna: स्वप्न शास्त्र में झाड़ू से जुड़े अलग-अलग सपनों के विशेष अर्थ बताए गए हैं. जानें खुद झाड़ू लगाने, टूटी झाड़ू देखने, मंदिर में सफाई करने और झाड़ू चोरी होने का क्या संकेत माना जाता है.

More Articles Like This

Exit mobile version