Punjab Crime: जालंधर में वारदात, दिनदहाड़े ताबड़तोड़ गोली मारकर युवक की हत्या

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Punjab Crime: पंजाब से सनसीखेज वारदात की खबर सामने आई है. यह वारदात जिला जालंधर में हुई. दिनदहाड़े एक बदमाश ने ताबड़तोड़ गोलियां मारकर एक युवक की हत्या कर दी. इस घटना से इलाके के लोगों में भय व्याप्त हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई.

मिली जानकारी के अनुसार, आदमपुर के नजदीकी गांव डरोली कलां में दिनदहाड़े बदमाश एक गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी. घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई. लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी.

कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई. मृतक की पहचान दविंदर सिंह उर्फ बाजा, निवासी डमूंडा के रूप में हुई है. पुलिस की पड़ताल में यह बात सामने आई है कि मनप्रीत उर्फ गंगू, निवासी डरोली कलां,  दविंदर सिंह पर पांच से अधिक गोलियां चलाईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक और आरोपी दोनों के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं. हालांकि हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. है. मामले की जांच करते हुए आरोपी की तलाश में जुटी हैं.

Latest News

‘ट्रंप चले जाएंगे लेकिन नाम नहीं बदलेगा’, ‘लेक अमेरिका’ पर कनाडा का करारा जवाब, कार्नी ने भी किया था खारिज

Toronto: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ओंटारियो झील का नाम बदलने के आदेश से कनाडा बेहद नाराज है. अमेरिका...

More Articles Like This

Exit mobile version