भारतीय शेयर बाजार में छाई हरियाली, सेंसेक्स में 828 अंकों की बढ़त; निफ्टी भी 1 प्रतिशत ऊपर

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sensex closing bell: बुधवार की बड़ी गिरावट के बाद सकारात्मकम वैश्विक संकेतों के चलते लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुआ. इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में 1 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली. बाजार बंद होने के समय 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 827.57 अंकों यानी 1.08 प्रतिशत की तेजी के साथ 77,569.39 पर पहुंच गया, तो वहीं निफ्टी50 244.10 अंकों यानी 1.02 प्रतिशत की उछाल के साथ 24,206.90 पर पहुंच गया.

कारोबारी सत्र के दौरान सेंसेक्स अपने पिछले बंद 76,741.82 से 653.81 अंकों यानी 0.85 प्रतिशत की शानदार बढ़त के साथ 77,395.63 पर खुला और दिन में यह 900.40 अंकों यानी 1.17 प्रतिशत की उछाल के साथ 77,642.23 के दिन के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया. वहीं, निफ्टी 50 अपने पिछले बंद 23,962.80 से 161.9 अंकों यानी 0.67 प्रतिशत की उछाल के साथ 24,124.70 पर खुला और दिन के कारोबार में यह 265.65 अंकों यानी 1.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,228.45 के दिन के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया.

इन शेयरों में दर्ज की गई बढ़ोतरी

इस दौरान निफ्टी के अधिकतर सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में ट्रेड करते हुए नजर आए. इस बीच, लगभग 2,756 शेयरों में तेजी, 1,316 शेयरों में गिरावट और 171 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ. व्यापक बाजारों में, निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 1.40 प्रतिशत और स्मॉलकैप इंडेक्स में 1.55 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

सेक्टरवार देखें तो निफ्टी रियल्टी और निफ्टी पीएसयू बैंक में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली, जिनमें क्रमशः 3.49 प्रतिशत और 3.03 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई. इसके बाद निफ्टी आईटी, निफ्टी मेटल, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज और निफ्टी प्राइवेट बैंक में 1 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई. इसके अतिरिक्त निफ्टी ऑटो, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी मीडिया और निफ्टी फार्मा भी बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहे.

आज के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स

इन सबके विपरीत, निफ्टी एफएमसीजी इंडेक्स में 0.08 प्रतिशत की मामूली गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी 50 में एचडीएफसी लाइफ, अदाणी एंटरप्राइजेज, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, एक्सिस बैंक, बीईएल और टेक महिंद्रा के शेयर टॉप गेनर्स की लिस्ट में शामिल रहे, जबकि डॉ रेड्डीज लैब्स, इटरनल, भारती एयरटेल, नेस्ले इंडिया, सन फार्मा, आईटीसी और ट्रेंट के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई.

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version