Sensex closing bell: भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ बंद, 382 अंक उछला सेंसेक्स

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sensex closing bell: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ. दिन के अंत में सेंसेक्स 382.50 अंक या 0.52 प्रतिशत की तेजी के साथ 74,649.84 और निफ्टी 100.95 अंक या 0.43 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23,483.55 पर था.

मंगलवार को बाजार की तेजी का नेतृत्व आईटी शेयरों ने किया. इस दौरान निफ्टी आईटी में 4.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ सूचकांकों में टॉप गेनर था. वहीं, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1.30 प्रतिशत, निफ्टी एफएमसीजी 0.76 प्रतिशत, निफ्टी कंजप्शन 0.75 प्रतिशत, निफ्टी इंडिया डिफेंस 0.74 प्रतिशत, निफ्टी ऑटो 0.72 प्रतिशत और निफ्टी रियल्टी 0.67 प्रतिशत की मजबूती के साथ हरे निशान में बंद हुआ.

आज के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स

दूसरी ओर निफ्टी फार्मा 0.86 प्रतिशत, निफ्टी पीएसई 0.68 प्रतिशत, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विस 0.59 प्रतिशत और निफ्टी हेल्थकेयर 0.52 प्रतिशत की मजबूती के साथ लाल निशान में था. जबकि सेंसेक्स पैक में टीसीएस, इन्फोसिस, एचसीएल टेक, अदाणी पोर्ट्स, टेक महिंद्रा औप टाइटन टॉप गेनर्स थे. वहीं, आईटीसी, एशियन पेंट्स, इटरनल, ट्रेंट, एमएंडएम, एचडीएफसी बैंक, मारुति सुजुकी, इंडिगो, एचयूएल, बीईएल और कोटक महिंद्रा बैंक भी हरे निशान में बंद हुए. जबकि एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, पावर ग्रिड, बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व टॉप लूजर्स थे.

इस दौरान लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी खरीदारी देखी गई. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 114.05 अंक या 0.19 प्रतिशत की मजबूती के साथ 60,942.00 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 72.50 अंक या 0.40 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,052.30 पर था. बता दें कि बाजार में तेजी की वजह एनवीडिया के संस्थापक जेन्सेन हुआंग के बयान को माना जा रहा है.

Latest News

Hartalika Teej 2026: क्या 14 सितंबर को ही है हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी? दूर करें कन्फ्यूजन

इस बार हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी एक ही दिन मनाई जाएगी. 14 सितंबर 2026 को दोनों पर्वों का संयोग बन रहा है. जानें हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी की सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और गणेश स्थापना का समय.

More Articles Like This

Exit mobile version