Sensex Opening Bell: हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, 200 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी 18550 के पार

Sensex Opening Bell: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानि शुक्रवार को शेयर बाजार हरे निशान पर कारोबार करता दिख रहा है. एक तरफ जहां, सेंसेक्स 200 से ज्यादा अंकों की मजबूती के साथ 62,650 के लेवल पर ट्रेंड कर रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ निफ्टी 80 उछलकर 18,570 के करीब पहुंच गया है. बाजार को बैंकिंग, मेटल और रियल्टी सेक्टर के शेयरों की मजबूती से सहारा मिल रहा है.

निफ्टी में हीरोमोटो कॉर्प का शेयर लगभग 4 प्रतिशत की बढ़त के साथ बिजनेस कर रहा है. दूसरी ओर ओएफएस (OFS) के ट्रिगर के कारण कोल इंडिया के शेयर कमजोर होते दिख रहे हैं. इससे पहले (गुरूवार) को घरेलू बाजार में 4 दिनों की बढ़त के बाद बाजार में गिरावट आई थी.

ये भी पढ़े:- Weather Update Today: Delhi-NCR में मौसम रहेगा सुहाना, इन राज्यों में हीटवेव का अलर्ट, केरल में बरसेंगे बदरा

वायदा कारोबार के एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स 193 अंक फिसलकर 62,428 अंकों के लेवल पर बंद हुआ था. शुक्रवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 10 फीसदी की मजबूती के साथ 82.3200 रुपये के लेवल पर खुला. वीरवार को यह 82.4050 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था.

ये भी पढ़े:- Petrol-Diesel Price: कच्चे तेल के दाम में गिरावट के बीच कई शहरों में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, देखें लेटेस्ट रेट्स 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version