Sensex Opening Bell: कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार; जानें सेंसेक्स निफ्टी का हाल

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sensex Opening Bell: कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच बुधवार को भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला. इस दौरान सेंसेक्स 541 अंक या 0.72 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 74,726 और निफ्टी 155 अंक या 0.66 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,462 पर था.

बुधवार को शुरुआती कारोबार में बाजार में गिरावट का नेतृत्व रियल्टी और बैंकिंग शेयर कर रहे थे. वहीं, सूचकांकों में निफ्टी रियल्टी और निफ्टी पीएसयू बैंक लूजर्स थे. इसके अलावा, निफ्टी ऑटो, निफ्टी पीएसई, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी प्राइवेट बैंक और निफ्टी कमोडिटीज लाल निशान में थे. जबकि दूसरी ओर निफ्टी फार्मा, निफ्टी हेल्थकेयर और निफ्टी आईटी हरे निशान में थे.

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी बिकवाली

कारोबार के दौरान लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी बिकवाली देखने को मिल रही है. बता दें कि निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 285 अंक या 0.47 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 60,736 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 126 अंक या 0.70 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,738 पर था, जो यह दिखाता है कि गिरावट व्यापक बाजार में बनी हुई है.

आज के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स

सेंसेक्स पैक में सन फार्मा, टीसीएस, इन्फोसिस और टेक महिंद्रा गेनर्स थे. टाटा स्टील, बीईएल, एमएंडएम, मारुति सुजुकी, इटरनल, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचयूएल,एसबीआई, एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस, इंडिगो, एशियन पेंट्स, आईटीसी और कोटक महिंद्रा बैंक लूजर्स थे.

एशियाई बाजारों का हाल

ज्यादातर एशियाई बाजारों में कमजोरी के साथ कारोबार हो रहा था. टोक्यो, शंघाई, हांगकांग, सोल और जकार्ता लाल निशान में थे. अमेरिकी शेयर बाजार भी मंगलवार को बंद हुए थे. कच्चे तेल में भी गिरावट देखने को मिल रही है. डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.58 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 103 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 0.63 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 110 डॉलर प्रति बैरल पर था.

Latest News

UAE में सिक्योरिटी गार्ड बना करोड़पति, निकली₹78 करोड़ की लॉटरी, ड्यूटी के दौरान ही मिली सूचना

UAE: UAE की राजधानी अबू धाबी में एक मामूली सी सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करने वाले 25...

More Articles Like This

Exit mobile version