Sensex opening bell: शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, मेटल स्टॉक्स में खरीदारी

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sensex opening bell: मिलेजुले वैश्विक संकेतों के बीच बुधवार को शेयर बाजार की सपाट शुरुआत हुई. इस दौरान सेंसेक्स 69.84 अंक या 0.09 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 75,940 और निफ्टी 23.10 अंक या 0.10 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,890 पर थी. वहीं सूचकांकों में भी मिलाजुला कारोबार हो रहा है.

इसके अलावा, निफ्टी मेटल, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी मीडिया, निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग, निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी कमोडिटीज, निफ्टी फार्मा और निफ्टी हेल्थकेयर हरे निशान में थे. वहीं, निफ्टी आईटी, निफ्टी एनर्जी, निफ्टी ऑयल एंड गैस और निफ्टी पीएसई लाल निशान में थे. साथ ही लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप हरे निशान में थे.

आज के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स

बुधवार को कारोबार के दौरान निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 314 अंक या 0.50 प्रतिशत की तेजी के साथ 62,613 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 115 अंक या 0.65 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,386 पर था. सेंसेक्स पैक में एनटीपीसी, इटरनल, एशियन पेंट्स, अदाणी पोर्ट्स, पावर ग्रिड, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील, ट्रेंट, एलएंडटी, बजाज फाइनेंस, एसबीआई, टेक महिंद्रा, टीसीएस और एक्सिस बैंक गेनर्स थे. जबकि एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, बीईएल, आईसीआईसीआई बैंक, एचयूएल, एचसीएल टेक, भारती एयरटेल और इंडिगो लूजर्स थे.

वैश्विक बाजारों का हाल

वैश्विक बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिला. वही, टोक्यो, बैंकॉक और सोल हरे निशान में थे. जबकि शंघाई और हांगकांग लाल निशान में थे. अमेरिकी बाजार मंगलवार को मिलेजुले बंद हुए थे. डाओ 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ और टेक्नोलॉजी इंडेक्स नैस्डैक 1.19 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ. विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली का दौर जारी है.

Latest News

Nita Ambani: फॉर्च्यून इंडिया की ‘Most Powerful Women 2026’ बनीं नीता अंबानी

Nita Ambani: फॉर्च्यून इंडिया ने शुक्रवार को मुंबई के फोर सीजन्स होटल में अपना प्रतिष्ठित 'Most Powerful Women (MPW)...

More Articles Like This

Exit mobile version