Sensex opening bell: हरे निशान में खुला शेयर बाजार, जानें सेसेंक्‍स-निफ्टी का हाल  

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sensex opening bell: भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में बड़ी तेजी के साथ खुला. इस दौरान सेंसेक्स 566 अंक या 0.68 प्रतिशत की तेजी के साथ 83,401 और निफ्टी 183 अंक की मजबूती के साथ 25,754 पर था.

इन शेयरो में दिखा बड़ा बदलाव

शुरुआती कारोबार में बाजार में तेजी भरने का फाइनेंशियल सेक्टर के शेयर कर रहे थे. निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी फाइनेंसियल सर्विसेज सूचकांकों में टॉप गेनर थे. साथ ही, निफ्टी ऑटो, निफ्टी मेटल, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी कंजप्शन, निफ्टी रियल्टी और निफ्टी एफएमसीजी भी हरे निशान में थे. केवल निफ्टी आईटी और निफ्टी मीडिया लाल निशान में थे.

आज के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स

सेंसेक्स पैक में अदाणी पोर्ट्स, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी बैंक, एमएंडएम,एचयूएल, आईसीआईसीआई बैंक, पावर ग्रिड, टाइटन, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, मारुति सुजुकी, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईटीसी, एशियन पेंट्स, इटनरल और सन फार्मा गेनर्स थे. इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, टीसीएस, एनटीपीसी और इंडिगो लूजर्स थे.

लार्जकैप की तरफ स्मॉलकैप में भी जोरदार तेजी देखने को मिल रही है. निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 138 अंक या 0.81 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,140 पर था. वहीं, निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स सपाट बना हुआ था.

इसे भी पढें:-Gold Silver Price Today: सोने के दाम स्थिर, चांदी की कीमतों में आया भारी उछाल, जानिए रेट

Latest News

हरिद्वार: गंगा के जलस्तर में अचानक हुई वृद्धि, 21 लोग फंसे, 10 पुरुष, 7 महिला और 4 बच्चों का रेस्क्यू

Haridwar Ganga Water Level: रविवार को अचानक गंगा के जलस्तर में वृद्धि होने से सप्तऋषि घाट और कबीर कुटीर...

More Articles Like This

Exit mobile version