Sensex opening bell: लाल निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, 300 अंक गिरा सेंसेक्स, आईटी शेयरों में भी बढ़त

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sensex opening bell: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान में खुला. इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 356.91 अंकों यानी 0.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79,658.99 पर खुला, तो वहीं एनएसई निफ्टी 109.50 अंक या 0.44 प्रतिशत गिरकर 24,656.40 पर खुला.

इन शेयरों में दिखा बड़ा बदलाव

शुरुआत मे सेंसेक्स 316.09 अंकों यानी 0.40 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79,699.81 पर ट्रेड कर रहा था, तो वहीं निफ्टी 86.60 (0.35 प्रतिशत) अंक गिरकर 24,679.30 पर कारोबार करता नजर आया. इसके अलावा, व्यापक बाजार सूचकांकों से बेहतर प्रदर्शन कर रहे थे. निफ्टी मिडकैप 100 में 0.48 प्रतिशत तो निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 0.64 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई.

सेक्टरवार देखें तो, निफ्टी आईटी इंडेक्स में सबसे ज्यादा 1.23 प्रतिशत की तेजी देखी गई, जबकि निफ्टी ऑटो (0.60 प्रतिशत), निफ्टी एफएमसीजी (0.02 प्रतिशत) और निफ्टी बैंक (0.85 प्रतिशत) में गिरावट दर्ज की गई.

चॉइस ब्रोकिंग के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट आकाश शाह ने बताया कि निफ्टी में 24,550 से 24,500 का दायरा फिलहाल अहम सपोर्ट माना जा रहा है, जबकि 24,850 का स्तर निकटतम रेजिस्टेंस के रूप में देखा जा रहा है.

एक्सपर्ट के अनुसार, रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (आरएसआई) 37.55 पर है, जो ओवरसोल्ड स्तर से ऊपर आने के बाद बाजार में धीरे-धीरे सुधार के संकेत दे रहा है.

इसे भी पढें:-चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, जाने क्या-क्या लगेंगे डाक्यूमेंट्स

Latest News

‘हम ट्रंप के इशारे पर काम नहीं करते’, लेबनान से सेना हटाने से नेतन्याहू ने किया इनकार

यरुशलमः यरूशलेम में JNS समिट को संबोधित करते हुए इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ट्रंप के साथ अपने...

More Articles Like This