Sensex Opening Bell: मंगलवार को कैसे खुला शेयर बाजार, जानिए सेंसेक्स–निफ्टी का हाल

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sensex Opening Bell: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार ने गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है. इस दौरान सेंसेक्स 163.17 अंकों की गिरावट के साथ 81,996.80 के लेवल पर कारोबार करता दिखा, जबकि निफ्टी भी 56.95 अंक फिसलकर 25,145.40 के लेवल पर कारोबार कर रहा था.

आज के टॉप गेनर और टॉप लूजर

इसके अलावा, निफ्टी ऑटो इंडेक्स 1.4 प्रतिशत की बढ़त के साथ टॉप सेक्टोरल गेनर के रूप में उभरा, जबकि निफ्टी आईटी इंडेक्स की शुरुआत भी धीमी रही. वहीं, निफ्टी रियल्टी और पीएसयू बैंक इंडेक्स 0.3 प्रतिशत की गिरावट के साथ बढ़त पर काबू पा सके.

रुपया डॉलर के मुकाबले 25 पैसे टूटा

मंगलवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 25 पैसे की गिरावट के साथ 88.53 के अपने अब तक के सबसे निचले इंट्राडे स्तर पर पहुंच गया. यह कमजोरी मुख्य रूप से अमेरिका द्वारा भारत से आयातित वस्तुओं पर बढ़ाए गए टैरिफ और H-1B वीजा फीस में वृद्धि जैसे नकारात्मक संकेतों से निवेशकों की भावना पर असर डालने के कारण आई.

इसे भी पढें:-आज SL के खिलाफ PAK का करो या मरो मुकाबला, जानें किसका पलड़ा भारी

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version