भारतीय शेयर बाजार ने तेजी के साथ की कारोबार की शुरुआत, स्मॉल और मिडकैप में भी उछाल

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sensex Opening Bell: भारतीय शेयर बाजार गुरुवार के कारोबारी सत्र में तेजी के साथ खुला. इस दौरान बाजार में चौतरफा बढ़त बनी हुई है. सुबह 9 बजकर 24 मिनट पर सेंसेक्स 61 अंक यानी 0.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 81,777 अंक पर कारोबार करता हुआ नजर आया, जबकि निफ्टी 27 अंक यानी 0.11 प्रतिशत की मजबूती के साथ 25,084 पर दिखाई दिया.

इस दौरान लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप में अधिक तेजी देखी जा रही है. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 215 अंक या 0.37 प्रतिशत की तेजी के साथ 58,140 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 65 अंक या 0.37 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,135 पर था.

इन स्‍टॉक्‍स में दिखा भारी उतार चढ़ाव

गुरुवार को सेक्टोरल आधार पर निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी फार्मा, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी मेटल, निफ्टी एनर्जी और निफ्टी इन्फ्रा में तेजी के साथ कारोबार हो रहा था. वहीं, निफ्टी आईटी, निफ्टी ऑटो, निफ्टी रिल्यटी और निफ्टी मीडिया लाल निशान में थे.

सेंसेक्स पैक में बीईएल, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, एलएंडटी, आईटीसी, इन्फोसिस, अदाणी पोर्ट्स, एचडीएफसी बैंक, एचयूएल, टेक महिंद्रा और कोटक महिंद्रा बैंक टॉप गेनर्स थे.  टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स, टाइटन, मारुति सुजुकी, एचसीएल टेक, इटरनल, टीसीएस, पावर ग्रिड और अल्ट्राटेक सीमेंट टॉप लूजर्स थे.

इसे भी पढें:-दुनिया की सबसे शानदार ट्रेन महाराजा एक्सप्रेस से वृंदावन पहुंचेंगी राष्ट्रपति मुर्मू, श्री बांके बिहारी मंदिर में करेंगी पूजा अर्चना

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This