Sensex opening bell: हरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, 26100 स्तर से ऊपर निफ्टी कर रहा कारोबार

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sensex opening bell: भारतीय बेंचमार्क सूचकांक सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को हरे निशान में खुले.  शुरुआती कारोबार में निफ्टी आईटी, पीएसयू बैंक और फाइनेंशियल सर्विसेज में खरीदारी देखी जा रही थी. सुबह करीब 9 बजकर 27 मिनट पर सेंसेक्स 133.13 अंक या 0.16 प्रतिशत की तेजी के साथ 85,365.05 पर कारोबार कर रहा था. वहीं, निफ्टी 44.10 अंक या 0.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 26112.25 स्तर पर बना हुआ था.

दूसरी ओर, निफ्टी बैंक 140.25 अंक या 0.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ 59,007.75 स्तर पर कारोबार कर रहा था. वहीं, निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 80.25 अंक या 0.13 प्रतिशत की बढ़त के बाद 60,356.55 स्तर पर कारोबार कर रहा था.  निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 23.10 अंक या 0.13 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,870.60 स्तर पर था.

आज के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स

इस बीच सेंसेक्स पैक में इंफोसिस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, मारुति सुजुकी, टीसीएस और एचडीएफसी बैंक टॉप गेनर्स थे. वहीं, इटरनल, एमएंडएम, पावरग्रिड, बीईएल, टीएमपीवी और अल्ट्राटेक सीमेंट टॉप लूजर्स थे. इसके अलावा, एशियाई बाजारों में, बैंकॉक, सोल, जकार्ता और हांग कांग सभी हरे निशान में कारोबार कर रहे थे. केवल जापान और चीन लाल निशान में कारोबार कर रहे थे.

अमेरिकी बाजार आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को हरे निशान में बंद हुए. डाउ जोंस 1.08 प्रतिशत या 493.15 अंक की तेजी के बाद 46,245.41 पर बंद हुआ. वहीं, एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.98 प्रतिशत या 64.23 अंक की बढ़त के बाद 6,602.99 स्तर और नैस्डेक 0.88 प्रतिशत या 195.03 अंक की तेजी के बाद 22,273.08 पर बंद हुआ.

इसे भी पढें:-Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों पर लगा ब्रेक, जानिए ताजा रेट

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version