Sensex opening bell: हरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, निफ्टी 26,200 स्तर के पार

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sensex opening bell: भारतीय बेंचमार्क सूचकांक गुरुवार के कारोबारी दिन हरे निशान में खुले. शुरुआती कारोबार में फाइनेंशियल सर्विस, मेटल और ऑटो सेक्टर्स में खरीदारी देखी जा रही थी. सुबह 9 बजकर 26 मिनट पर सेंसेक्स 268.37 अंक या 0.31 प्रतिशत की तेजी के बाद 85,877.88 स्तर पर कारोबार कर रहा था.  निफ्टी 72.40 अंक या 0.28 प्रतिशत की बढ़त के बाद 26,277.70 स्तर पर बना हुआ था.

निफ्टी बैंक 213.85 अंक या 0.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 59,741.90 स्तर पर कारोबार कर रहा था.  वहीं, निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 119.55 अंक या 0.20 प्रतिशत की बढ़त के बाद 61,181.25 स्तर पर कारोबार कर रहा था.  निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 27.90 अंक या 0.16 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,999.75 स्तर पर था.

आज के टॉप लूजर्स और टॉप गेनर्स

इस बीच सेंसेक्स पैक में टीएमपीवी, एलएंडटी, एमएंडएम, एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस, आईटीसी, बीईएल, अदाणी पोर्ट्स और एक्सिस बैंक टॉप गेनर्स थे.  वहीं, मारुति सुजुकी, टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट, टेक महिंद्रा और इटरनल टॉप लूजर्स थे.

एशियाई बाजारों में सोल, जापान और चीन हरे निशान में कारोबार कर रहे थे. केवल जकार्ता और बैंकॉक लाल निशान में बने हुए थे. वहीं, अमेरिकी बाजार आखिरी कारोबारी दिन हरे निशान में बंद हुए. विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) 26 नवंबर को लगातार दूसरे दिन शुद्ध खरीदार रहे और उन्होंने 4,778.03 करोड़ रुपए के भारतीय शेयर खरीदे.

बाजार के एक्‍सपर्ट का कहना है कि “कल निफ्टी में 320 पॉइंट की रैली के साथ मार्केट का कंस्ट्रक्ट बुलिश मोड में बदल गया है. निफ्टी और सेंसेक्स के लिए नए ऑल-टाइम हाई मात्र समय की बात है. हाई एफआईआई शॉर्ट पोजीशन के साथ मार्केट का टेक्निकल कंस्ट्रक्ट भी रैली के लिए फेवरेबल है. ”

इसे भी पढें:-हांगकांग के कई बहुमंजिला इमारतों में लगी आग, 44 लोगों की दर्दनाक मौत; 279 लापता

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version