भारतीय शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, जानें सेसेंक्स-निफ्टी का हाल

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sensex opening bell: भारतीय शेयर बाजार गुरुवार के कारोबारी सत्र में सपाट खुला. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 5 अंक की मामूली गिरावट के साथ 85,101 और निफ्टी 2 अंक की कमजोरी के साथ 25,984 पर था. सेक्टोरल आधार पर एफएमसीजी, फाइनेंशियल सर्विस, फार्मा, रियल्टी, एनर्जी, प्राइवेट बैंक, इन्फ्रा और पीएसई लाल निशान में थे. ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक और मेटल हरे निशान में थे.

आज के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स

सेंसेक्स पैक में टीसीएस, एचसीएल टेक, बीईएल, टेक महिंद्रा, एशियन पेंट्स, इन्फोसिस, एमएंडएम, एक्सिस बैंक, एलएंडटी, एमएंडएम, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, मारुति सुजुकी और बजाज फिनसर्व गेनर्स थे. एचयूएल, इटरनल (जोमैटो), टाइटन, पावर ग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट, एनटीपीसी, टाटा स्टील, एसबीआई, ट्रेंट, कोटक महिंद्रा और सन फार्मा लूजर्स थे.

ज्यादातर वैश्विक बाजारों में तेजी देखी जा रही है. टोक्यो, शंघाई, हांगकांग, बैंकॉक और जकार्ता हरे निशान में थे. सोल लाल निशान था. अमेरिकी शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में तेजी के साथ बंद हुआ था. कच्चे तेल में हल्की तेजी देखी जा रही है.

इसे भी पढें:-Putin के स्वागत के लिए तैयार दिल्ली, भारत-रूस के बीच इन मुद्दों पर बातचीत संभव

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version