Sensex opening bell: भारतीय शेयर बाजार शुरुआती गिरावट से हरे निशान में पहुंचा, सेंसेक्स में 300 अंकों की बढ़त

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sensex opening bell: केंद्रीय बजट 2026-27 पेश होने के अगले दिन सोमवार के कारोबारी सत्र में मिले-जुले वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला. इस दौरान घरेलू बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी ने गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की.

सोमवार को कारोबार के शुरुआत में बीएसई सेंसेक्स 167.26 अंक या 0.21 प्रतिशत गिरकर 80,555.68 पर खुला, तो वहीं एनएसई निफ्टी50 28.95 अंक या 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,796.50 पर खुला. हालांकि कुछ ही मिनटों बाद बाजार हरे निशान में आ गया. इस दौरान, 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 331.67 अंकों यानी 0.41 प्रतिशत की तेजी के साथ 81,054.61 पर था, तो वहीं एनएसई निफ्टी 72.80 अंकों यानी 0.29 प्रतिशत की उछाल के साथ 24,898.25 पर था.

आज के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स

सेंसेक्स पैक में शुरुआती कारोबार के दौरान एनटीपीसी, आईटीसी, बजाज फिनसर्व, टाइटन और ट्रेंट टॉप लूजर्स वाले शेयरों में शामिल थे, जिनमें 1.79 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई. जबकि लार्सन एंड टुब्रो, बीईएल, अदाणी पोर्ट्स, एशियन पेंट्स और इंडिगो 2.5 प्रतिशत तक की बढ़त के साथ टॉप गेनर्स रहे.

इसे भी पढें:-प्रमोशन बना यमदूत! काम के दबाव में गई जान, मौत के बाद भी मिला नया टास्क

Latest News

जम्मू-कश्मीर: NIA की बांदीपोरा में ताबड़तोड़ रेड, आंतक से जुड़े मामले में ली जा रही तलाशी

जम्मू-कश्मीर: एनआईए एक्शन मोड पर है. सोमवार को जम्मू-कश्मीर में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने ताबड़तोड़ छापेमारी की है....

More Articles Like This