Sensex opening bell: लाल निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, आरबीआई एमपीसी के ऐलान पर निवेशकों की नजर

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sensex opening bell: वैश्विक बाजारों में बिकवाली के चलते भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में खुला. इस दौरान सेंसेक्स 78 अंक की मामूली गिरावट के साथ 83,235.55 और निफ्टी 56 अंक की कमजोरी के साथ 25,586 पर था.

शुरुआती कारोबार में सूचकांकों में ऑयल एवं गैस, निजी बैंक, एनर्जी और फाइनेंशियल सर्विसेज में खरीदारी थी. वहीं, आईटी, फार्मा, हेल्थकेयर, मीडिया, ऑटो, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, मेटल और पीएसई सूचकांक में दबाव था.

आज के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स

सेंसेक्स पैक में भारती एयरटेल, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फिनसर्व, आईसीआईसीआई बैंक, पावर ग्रिड, एक्सिस बैंक, एलएंडटी, टाइटन और अदाणी पोर्ट्स गेनर्स थे. टीसीएस, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, एनटीपीसी, बीईएल, एशियन पेंट्स, इटरनल, इंडिगो और ट्रेंट लूजर्स थे.

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति कमेटी (एमपीसी) के फैसलों का ऐलान गवर्नर संजय मल्होत्रा की ओर से सुबह 10 बजे किया जाएगा. निवेशकों का फोकस इस फैसले पर निगाहें होंगी.

रेपो रेट 5.25 प्रतिशत पर बरकरार

जानकारों के मुताबिक, आरबीआई फरवरी एमपीसी में रेपो रेट को 5.25 प्रतिशत पर बरकरार रख सकता है. साथ ही, जीडीपी और महंगाई के अनुमान को भी यथावत रख सकता है. हालांकि, ईयू और अमेरिका से ट्रेड डील के बाद केंद्रीय बैंक की टिप्पणी अहम होगी. इससे पहले आरबीआई ने दिसंबर में रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कमी की थी.

अंतरराष्ट्रीय बाजारों का हाल

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में भी कमजोरी देखी जा रही है. कॉमेक्स पर सोना करीब एक प्रतिशत और चांदी करीब 5 प्रतिशत नीचे कारोबार कर रहा था.

इसे भी पढें:-Gold Silver Price Today: सोने-चांदी के गिरे दाम, जानिए क्या है आज का रेट

Latest News

इस्लामाबाद धमाके में अब तक 69 नमाजियों की मौत, सैंकड़ों घायल, आसिफ के आरोपों पर भारत ने बोला बेशर्म PAK

New Delhi: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में जुमे की नमाज़ के दौरान हुए आत्मघाती धमाकों में मृतकों का आंकड़ा...

More Articles Like This

Exit mobile version