PSU बैंक शेयरों ने संभाला बाजार, सेंसेक्स 480 अंक की बढ़त के साथ बंद

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

सोमवार को सप्ताह के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार मजबूती के साथ हरे निशान में बंद हुआ. इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 0.58% यानी 479.95 अंकों की तेजी के साथ 83,294.66 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 0.55% यानी 141.75 अंक बढ़कर 25,713 के स्तर पर पहुंच गया. हालांकि व्यापक बाजार में मिला-जुला रुख देखने को मिला. निफ्टी मिडकैप 0.43% की गिरावट के साथ बंद हुआ, जबकि एनएसई स्मॉलकैप इंडेक्स 0.29% की बढ़त दर्ज करने में सफल रहा.

सेक्टरवार प्रदर्शन

सेक्टरवार देखें तो, निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर शेयरों ने बेहतर प्रदर्शन किया, जिनमें क्रमशः 1.36% और 1.03% की बढ़त दर्ज की गई. वहीं, निफ्टी आईटी सबसे कमजोर प्रदर्शन करने वाला इंडेक्स रहा, इसके बाद निफ्टी केमिकल्स इंडेक्स का स्थान रहा. सेंसेक्स पैक में, अदाणी पोर्ट्स, कोटक बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, पावरग्रिड, एक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली और ये टॉप गेनर्स की लिस्ट में शामिल रहे. वहीं, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, ट्रेंट, एचसीएल टेक, बजाज फिनसर्व और आईटीसी के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई.

तेजी के पीछे की वजह

इस तरह भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में बढ़त दर्ज की गई. पीएसयू बैंक और हेल्थकेयर सेक्टर के शेयरों में आई मजबूती ने बाजार को सहारा दिया. वहीं, वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों ने भी निवेशकों का भरोसा बढ़ाया. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पारस्परिक टैरिफ नीति को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा अवैध घोषित किए जाने के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजारों में आई तेजी का असर घरेलू बाजार पर भी देखने को मिला, जिससे बाजार को अतिरिक्त समर्थन मिला.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version