Stock Market: शेयर बाजार में आई गिरावट, इतने अंक फिसले सेंसेक्स-निफ्टी

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए है. शेयर बाजार में लगातार तीन सत्रों से जारी तेजी पर आज ब्रेक लग गया. आज के कारोबार में HDFC Bank, एशियन पेंट्स, टाटा मोटर्स, सन फार्ना और HUL के शेयरों में बिकवाली देखने को मिली. बेंचमार्क इंडेक्स आज बेहद अस्थिर थे क्योंकि निवेशकों ने चुनाव संबंधी घबराहट के बीच सतर्क रहने का फैसला किया.

इसके विपरीत, व्यापक बाजारों ने बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों के साथ पूरे सेशन में अपनी बढ़त बरकारार रखा. ट्रेडिंग सेशन के अंत में बीएसई मिडकैप 0.6 फीसदी और स्मॉलकैप सूचकांक 0.96 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए.

सेंसेक्‍स निफ्टी का हाल

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन BSE का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 117.58 अंक यानी 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72,987.03 के लेवल पर बंद हुआ. सेंसेक्स में आज 72,822.66 और 73,301.47 के बीच ट्रेड हुआ.

वहीं, दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी (Nifty) में 17.30 अंक यानी 0.08 प्रतिशत की मामूली गिरावट आई. दिन के अंत में निफ्टी 22,200.55 अंक पर बंद हुआ. निफ्टी में आज 22,151.75 और 22,297.55 के बीच कारोबार हुआ.

पिछले दिन कैसी रही थी बाजार की चाल

मंगलवार को सेंसेक्स 0.45 प्रतिशत यानी 328.48 अंक की बढ़त के साथ 73,104.61 के लेवल पर बंद हुआ था. इसी तरह, निफ़्टी-50 भी 0.51 प्रतिशत यानी 113.80 अंक के उछाल के साथ 22,217.85 अंक पर बंद हुआ था.

ये भी पढ़ें :- Indian Spices: भारतीय मसालों की बढ़ी मुश्किलें, अब इस देश में भी जांच शुरू

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version