ब्रिटेन के राष्ट्रीय चुनाव से पहले पीएम ऋषि सुनक की मतदाताओं से अपील, जानिए क्या कहा?

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Britain PM Rishi Sunak: ब्रिटेन में आने वाले कुछ दिनों में राष्ट्रीय चुनाव होने जा रहे हैं. इन चुनावों से पहले प्रधानमंत्री ऋषि सुनक का आत्मविश्वास थोड़ा कमजोर पड़ते नजर आ रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि हाल ही में ब्रिटेन में हुए स्थानीय और उपचुनावों में उनकी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है. यही वजह है कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने मतदाताओं से बात करनी शुरू कर दी थी.

विगत सोमवार को ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक ने वोटर्स से आग्रह किया और कहा कि इस खतरनाक दुनिया में उन्हें सुरक्षित रखने के लिए वह उन पर भरोसा करें. ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक ने राष्ट्रीय चुनाव से पहले एक राजनीतिक कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित किया.

ब्रिटेन में होने हैं चुनाव

आपको बता दें कि ब्रिटेन में होने वाले राष्ट्रीय चुनाव से पहले स्थानीय और उपचुनावों में सत्ताधारी कंजर्वेटिव पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है. राष्ट्रीय चुनाव से पहले ही सत्ताधारी कंजर्वेटिव पार्टी विपक्षी लेबर पार्टी से पीछे नजर आ रही है. इन सब के बीच ऋषि सुनक ने मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केवल वह ही “सत्तावादी राज्यों की धुरी” के खिलाफ देश की रक्षा कर सकते हैं. इसी के साथ ऋषि सुनक ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि विपक्षी दल रक्षा खर्च बढ़ाने या अवैध आप्रवासन से निपटने की उनकी प्रतिज्ञा की बराबरी नहीं कर सका और केवल उनके पास भविष्य के लिए “एक स्पष्ट योजना” थी. हालांकि, ऋषि सुनक के इस बयान को लेकर पार्टी के नेता कीर स्टार्मर ने खारिज कर दिया.

राष्ट्रीय चुनाव को लेकर क्या बोले सुनक

ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक ने पॉलिसी एक्सचेंज थिंक टैंक कार्यक्रम में कहा कि हमारा देश जिस अगले चुनाव का सामना करने जा रहा है, वह आम चुनाव है और उस आम चुनाव का विकल्प स्पष्ट है. यह भविष्य बनाम अतीत का चुनाव है. उन्होंने कहा कि हमें इस बात की स्पष्ट समझ है कि भविष्य में क्या होगा. हम लंबे समय से जानते हैं कि दुनिया में यह खतरनाक समय है, लेकिन सबसे परिवर्तनकारी भी है…और ऐसी परिस्थितियों में केवल मैं ही हूं, जिसके पास साहसिक विचार हैं और स्पष्ट योजना भी, जो देश को सुरक्षित भविष्य प्रदान करेगी.

यह भी पढ़ें: गर्ल्स इन आईसीटी इंडिया–2024 कार्यक्रम में बोलीं Isha Ambani- “हम एक ऐसा भविष्य बना सकते हैं, जहां बेटियों को नेता बनने का समान अवसर मिले”

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version