Share Market Opening: मामूली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, इन स्टॉक्स में दिखा बड़ा उतार-चढ़ाव

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Share Market Opening: मंगलवार को एक बार फिर घरेलू शेयर बाजार ने गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार की शुरुआत की. आज, बीएसई सेंसेक्स 94.55 अंकों (0.11%) की गिरावट के साथ 84,600.99 अंकों पर खुला. मंगलवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 5 कंपनियों के शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में खुले, जबकि रिलायंस और पावरग्रिड के शेयर आज बिना किसी बदलाव के खुले.

बढ़त के साथ खुला इन कंपनियों के शेयर

इसी तरह, आज निफ्टी 50 की 50 में से सिर्फ 14 कंपनियों के शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में खुले, जबकि 35 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में खुले और 1 कंपनी का शेयर बिना किसी बदलाव के खुला. आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल बीईएल के शेयर सबसे ज्यादा 0.53 प्रतिशत की बढ़त लेकर खुले और एटरनल के शेयर सबसे ज्यादा 0.80 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले.

सेंसेक्स की बाकी कंपनियों की कैसी रही शुरुआत

आज सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में एक्सिस बैंक के शेयरों ने 0.12 प्रतिशत, आईटीसी 0.10 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.04 प्रतिशत और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर ने 0.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की.

वहीं दूसरी तरफ, टाइटन के शेयर 0.60 प्रतिशत, एलएंडटी 0.58 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.52 प्रतिशत, इंफोसिस 0.43 प्रतिशत, एसबीआई 0.38 प्रतिशत, टीसीएस 0.37 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.35 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.26 प्रतिशत, ट्रेंट 0.25 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.24 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.21 प्रतिशत, इंडिगो 0.21 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.21 प्रतिशत, सन फार्मा 0.21 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.18 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.18 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.15 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.13 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.12 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.11 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.08 प्रतिशत और बजाज फिनसर्व के शेयर 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले.

इसे भी पढें:-उत्तर भारत में घने कोहरे की मार, दिल्ली-NCR में बारिश के आसार, जानें नए साल पर कैसा रहने वाला है मौसम का हाल

Latest News

Iran Israel War: इजरायल पर ईरान ने बरसाई ताबड़तोड़ मिसाइलें, मिडिल-ईस्ट में छठे दिन भी जंग जारी

Iran Israel War: गुरुवार की सुबह ईरान ने इजरायल पर ताबड़तोड़ मिसाइलें दागी हैं और इसी के साथ मध्य...

More Articles Like This