Sensex Opening Bell: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, 166 अंक गिरा सेंसेक्‍स

Stock Market: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई. आज के कारोबार में सेंसेक्स 166.66 अंक यानी 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 66,126.10 के लेवल पर ट्रेड करते दिखा. वहीं, दूसरी ओर निफ्टी 32.05 अंक यानी 0.20 प्रतिशत की कमजोर होकर 19,711.15 के लेवल पर ट्रेड करते दिखा. आज शुरुआती कारोबारी के दौरान सबसे ज्यादा बिकवाली बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में दिखने को मिला है.  

प्री-ओपनिंग मे बाजार कमजोर

सोमवार को प्री-ओपनिंग मे शेयर बाजार में मिलीजुली चाल देखने को मिली है. बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज यानी बीएसई सेंसेक्स 156.87 अंक यानी 0.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ 66,439.61 के लेवल पर कारोबार कर रहा था. वहीं एनएसई निफ्टी 38.10 अंक यानी 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19,712.90 के लेवल पर कारोबार कर रहा था.

आज कैसा रहेगा शेयर बाजार

वैश्‍विक बाजार (Global market) से मिले-जुले संकेतों के बीच आज यानी सोमवार को घरेलू शेयर बाजार की रफ्तार धीमी पड़ सकती है. बाजर के प्रमुख इंडेक्स लाल निशान में रह सकते  हैं. आज सुबह Nifty सपाट ढ़ग से खुला और 19,700 के लेवल पर कारोबार करते दिखा.

आज अमेरिकी बाजारों में मिला-जुला कारोबार देखने को मिली है. पिछले हफ्ते शुक्रवार को अमेरिका में एसएंडपी 500 में 0.50 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि टेक-हैवी नैस्डैक कंपोजिट में 1.23 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी. डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.12 फीसदी की बढ़त के साथ सबसे आगे रहा. वहीं एशिया-प्रशांत बाजारों (Asia-Pacific Market) ने सप्ताह की शुरुआत नरम रुख के साथ की, क्योंकि इन्‍वेस्‍टर्स को बुधवार को चीन की तीसरी तिमाही के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के आंकड़े आने का इंतजार है.

ऑस्ट्रेलिया में, S&P/ASX 200 0.24 प्रतिशत गिरा. जापान का निक्केई 225 1.67 फीसदी गिर गया, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी सूचकांक 0.58 फीसदी टूट गया. हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक 0.35 फीसदी गिरा, जबकि चीन का बेंचमार्क सीएसआई 300 सूचकांक 0.74 प्रतिशत गिरा.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version