Stock Market: शेयर बाजार धड़ाम! भारी गिरावट लेकर बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: गुरुवार को शेयर बाजार में विनाशकारी गिरावट देखने को मिली. आज बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स (BSE Sensex)  1769.19 अंकों की गिरावट लेकर 82,497.10 के स्‍तर पर बंद हुआ. जबकि नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी 50 (NSE Nifty) भी 546.80 अंकों की गिरावट लेकर 25,250.10 के स्‍तर पर बंद हुआ. इस भयानक गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजार अपने रिकॉर्ड हाई से बहुत नीचे आ गए हैं. आज के कारोबार में बीएसई सेंसेक्स की 30 में से 28 कंपनियों के शेयर लाल निशान में, बाकी 1 कंपनी का शेयर हरे निशान में बंद हुआ. एनएसई निफ्टी की भी 50 में 48 कंपनियों के शेयर लाल निशान में, जबकि 2 कंपनियों के शेयर हरे निशान में बंद हुए.

सेंसेक्‍स के इन शेयरों में बड़ी गिरावट

बीएसई सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल टाटा मोटर्स के शेयरों में सबसे अधिक 4.08 प्रतिशत की गिरावट आई. इसके अलावा लार्सन एंड टुब्रो के शेयर 3.95 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 3.91 प्रतिशत, एक्सिस बैंक के शेयर 3.87 प्रतिशत, एशियन पेंट्स के शेयर 3.77 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस के शेयर 3.61 प्रतिशत, मारुति सुजुकी के शेयर 3.48 प्रतिशत की गिरावट आई.

इन शेयरों में भी बड़ा नुकसान

बजाज फिनसर्व, कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी बैंक, एचसीएल टेक, टाइटन, अडाणी पोर्ट्स के शेयरों में 2 प्रतिशत से अधिक और 3 प्रतिशत से कम की बड़ी गिरावट आई. इनके अलावा पावरग्रिड, इंडसइंड बैंक, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, टेक महिंद्रा,  नेस्ले इंडिया और एनटीपीसी के शेयरों में 1 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई.

इस स्‍टॉक में तेजी

शेयर बाजार में भारी गिरावट के बाद भी जेएसडब्लू के शेयर 1.18 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए. वहीं दूसरी ओर भारती एयरटेल, इंफोसिस, आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, अल्ट्राटेक सीमेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारतीय स्टेट बैंक और सनफार्मा के शेयरों में 1 प्रतिशत से कम की गिरावट आई. टाटा स्टील के शेयर आज बिना किसी परिवर्तन के साथ बंद हुए.

ये भी पढ़ें :- इस दिन किसानों के खाते में आएगी ‘सम्मान निधि’ की 18वीं किस्त; जानिए अपडेट

Latest News

फिर दहला होर्मुज, अमेरिकी हवाई हमलों के जवाब में ईरान ने बहरीन पर दागीं मिसाइलें

Hormuz War: ईरान ने शनिवार को बहरीन को निशाना बनाकर ड्रोन से हमला किया. इसी दौरान होर्मुज जलडमरूमध्य में...

More Articles Like This

Exit mobile version