Stock Market: बड़ी गिरावट लेकर शेयर बाजार बंद, जानें सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: कारोबारी हफ्ते के पहले दिन भारतीय शेयर बाजार की क्‍लोजिंग भारी गिरावट के साथ हुई है. आज सोमवार को भारतीय शेयर बाजार 1000 अंकों से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुआ. पिछले कई दिनों से चली आ रही गिरावट के वजह से निवेशकों का कई लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो गया है.

सेंसेक्‍स-निफ्टी का हाल

सोमवार को बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्‍स (BSE Sensex) 1048.90 अंक गिरकर 76,330.01 के स्‍तर पर बंद हुआ. वहीं दूसरी ओर नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) 345.55 अंक गिरावट लेकर 23,085.95 के लेवल पर बंद हुआ.

आज बीएसई सेंसेक्स की 30 में 26 कंपनियों के शेयर गिरावट लेकर लाल निशान में बंद हुए.मात्र 4 कंपनियों के शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए. इसी तरह, एनएसई निफ्टी 50 की भी 50 में से 46 कंपनियों के शेयर नुकसान लेकर लाल निशान में बंद हुए. केवल 4 कंपनियों के शेयर ही तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए.

ये भी पढ़ें :- बांग्लादेश को भारत ने उसी की भाषा में दिया जवाब, डिप्टी हाई कमिश्नर को तलब किया

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version