Stock Market: नए शिखर के बाद शेयर बाजार सपाट बंद, जानें सेंसेक्स-निफ्टी की क्लोजिंग लेवल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार ने रिकॉर्ड ऊंचाई पर खुलने के बाद अपनी गति खो दी. कारोबार के आखिर में शेयर बाजार सपाट नोट पर बंद हुए. बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स (BSE Sensex) 23 अंक ऊपर चढ़कर 81,356 के स्‍तर पर बंद हुआ. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्‍स ने 81,908.43 के सर्वकालिक उच्च स्तर को छु लिया. वहीं दूसरी ओर नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty)1 अंक की बढ़त लेकर 24,836 के स्‍तर पर बंद हुआ. आज के ट्रेडिंग सेशन में निफ्टी 25,000 से मात्र 0.25 अंक पीछे 24,999.75 के रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंच गया.

इन शेयरों में गिरावट

निफ्टी 50 पर सूचीबद्ध 50 शेयरों में से 25 शेयर सबसे अधिक गिरावट के साथ बंद हुए. इनमें भारती एयरटेल, टाइटन, सिप्ला, आईटीसी और टाटा कंज्यूमर के शेयर शामिल थे. इसके विपरीत, 25 शेयर हाई लेवल पर बंद हुए.

इन सेक्टोरल इंडेक्स में तेजी

व्यापक सूचकांकों में मिड-कैप शेयरों ने दूसरों से अच्‍छा प्रदर्शन किया. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स ने 58,455.10 के नए रिकॉर्ड हाई लेवल को छुआ. सूचकांक 1.03 प्रतिशत की बढ़त लेकर 58,364.65 के स्‍तर पर बंद हुआ. इसके साथ ही निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स भी एक प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ. दूसरे सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो इनमें पीएसयू बैंक, मीडिया और रियल्टी सूचकांकों में 2.25 फीसदी की तेजी के साथ बढ़त आई, जबकि एफएमसीजी, आईटी और चुनिंदा वित्तीय सेवाओं में गिरावट आई. ग्लोबल कॉम्पिटीटर्स का रुख काफी हद तक सकारात्‍मक रहा, जबकि निवेशक इस हफ्ते यूडी फेडरल रिजर्व, बैंक ऑफ इंग्लैंड (बीओई) और बैंक ऑफ जापान (बीओजे) की नीति बैठक के नतीजों के इंतजार में हैं.

ये भी पढ़ें :- New Law For Dog: इस देश की सरकार कुत्तों को लेकर लाने जा रही नया कानून, जानिए वजह

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version