Stock Market: सपाट बंद हुआ शेयर बाजार, जानें सेंसेक्स-निफ्टी की क्लोजिंग लेवल

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार शुरुआती गिरावट के बाद निचले स्तरों से संभला. हालांकि उसके बाद प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी में सपाट कारोबार होते दिखाई दिया. इस दौरान बाजार के उतार-चढ़ाव को मापने वाला सूचकांक इंडिया VIX 23 महीनों के हाई लेवल पर पहुंच गया. आज शेयर बाजार पर एशियाई और यूरोपीय बाजारों में कमजोर रुझानों और विदेशी निवेशकों की बिकवाली का असर देखने को मिला.

सेंसेक्‍स-निफ्टी का हाल

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) में 52.63 अंक यानी 0.07 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई. दिन में अंत में सेंसेक्‍स 73,953.31 के लेवल पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह 74,189.19 के उच्‍च और 73,762.37 के निचले स्तर तक चला गया था. दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ़्टी (Nifty) 27.05 अंक यानी 0.12 प्रतिशत की बढ़ोत्‍तरी लेकर 22,529.05 के लेवल पर बंद हुआ.

टॉप लूजर्स

सेंसेक्स की कंपनियों में नेस्ले, मारुति, इंडसइंड बैंक, ICICI Bank, हिंदुस्तान यूनिलीवर, लार्सन एंड टुब्रो, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक के शेयर टॉप लुजर्स रहे.

टॉप गेनर्स

वहीं, टाटा स्टील, JSW Steel, पावर ग्रिड, टेक महिंद्रा और एसबीआई के शेयर टॉप गेनर रहें.

ग्‍लोबल मार्केट का हाल

एशियाई बाजारों में सियोल, टोक्यो, शंघाई और हांगकांग के शेयर गिरावट में बंद हुए. वहीं, यूरोपीय बाज़ार नकारात्‍मक दायरे में ट्रेड कर रहे थे, जबकि अमेरिकी शेयर सोमवार को बढ़कर बंद हुआ. एक्सचेंज डेटा के अनुसार, शनिवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने 92.95 करोड़ रुपये की इक्विटी बेचीः इस बीच, वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.55 फीसदी गिरकर 83.25 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया. शनिवार को एक विशेष कारोबार सत्र में बीएसई सेंसेक्स 88.91 अंक यानी 0.12 प्रतिशत चढ़कर बंद हुआ था. एनएसई निफ्टी 35.90 अंक यानी 0.16 की बढ़त लेकर बंद हुआ था.

ये भी पढ़ें :- मौसम की मार से परेशान UAE में होंगे कई बदलाव, 1 जून से लगने जा रहा ये प्रतिबंध

 

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This